Monsoon 2025: राजस्थान में कब होगी मानसून की इंट्री?, जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी

26 राज्यों में पहुंचा मानसून: MP-राजस्थान में रिकॉर्ड बारिश, अगले 4 दिन रेड अलर्ट
Monsoon 2025: राजस्थान में मानसून की एंट्री को लेकर मौसम विभाग ने हाल ही में महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है। मौसम विभाग के अनुसार, इस वर्ष मानसून राजस्थान में 20 से 25 जून के बीच प्रवेश कर सकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह मानसून का सामान्य समय है, लेकिन इस बार कुछ क्षेत्रों में यह पहले भी दस्तक दे सकता है।
हाल ही में राजस्थान के विभिन्न हिस्सों में मानसून पूर्व बारिश हुई है, जिससे तापमान में गिरावट आई है। उदयपुर, कोटा, बीकानेर, भरतपुर और जयपुर जैसे क्षेत्रों में 10 से 70 मिमी तक वर्षा दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, ये बारिशें नमी बढ़ाने में मददगार साबित हो रही हैं, जो मानसून के आगमन के लिए अनुकूल परिस्थितियाँ उत्पन्न कर रही हैं।
मानसून के बाद गर्मी में आएगी कमी
मौसम विभाग ने यह भी बताया है कि मानसून के आगमन के साथ ही प्रदेश में तापमान में और गिरावट की संभावना है, जिससे गर्मी से राहत मिलेगी। हालांकि, पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में अभी भी गर्मी जारी है, लेकिन मानसून के आगमन के बाद स्थिति में सुधार की उम्मीद है।
20 से 25 जून के बीच मानसून की इंट्री होने की संभावना
मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो राजस्थान में मानसून की एंट्री 20 से 25 जून के बीच हो सकती है। इस दौरान किसानों और आम जनता के लिए राहत का संकेत है। मानसून की इंट्री के बाद प्रदेश में गर्मी से लोगों को छुटकारा मिल सकेगा।
