JDA Housing Scheme: जेडीए की तीन योजनाओं के लिए जल्दी करें Apply, यहां जानें आवेदन से लेकर सबकुछ

JDA Housing Scheme: जयपुर विकास प्राधिकरण (JDA) ने जयपुर में 13 मई को 3 आवासीय योजना लॉन्च की है। जिसके लिए आवेदन भी मंगाए जा रहे हैं। आवेदन करने के अंतिम तिथि 12 जून है। अब तक कितने आवेदन आए? क्या प्रक्रिया है, सभी के बारे विस्तार से जानते हैं।
जेडीए ने जयपुर में तीन योजनाएं गंगा विहार, यमुना विहार और सरस्वती विहार योजना के लिए आवेदन मंगाए हैं। अब तक 11270 से ज्यादा आवेदन किए जा चुके हैं। अगर आप भी जयपुर में घर का सपना देख रहे हैं तो जल्द ही इस योजना के लिए अप्लाई करें। इसके लिए लॉटरी 2 जुलाई को निकाली जाएगी।
765 भूखंड के लिए मंगाए जा रहे आवेदन
जेडीए की इस योजना में कुल 765 भूखंड हैं। जिसके सरस्वती विहार योजना में 300 भूखंड, यमुना विहार में 232 भूखंड और गंगा विहार में 233 भूखंड के लिए आवेदन मंगाए गए हैं। इन तीनों योजनाओं में सबसे अधिक आवेदन सरस्वती विहार योजना के लिए किए गए हैं। इसके बाद गंगा विहार योजना और सबसे कम आवेदन यमुना विहार योजना के लिए आवेदन किए गए हैं। यहां अब तक मात्र 2607 आवेदन आए हैं।
कैसे करें आवेदन?
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले JDA की आधिकारिक वेबसाइट jda.rajasthan.gov.inपर जाएं।
- यहां पर “Residential Schemes” सेक्शन मिलेगा। जहां आपको Apply for Ganga, Apply for Yamuna या Apply for Saraswati में क्लिक करना होगा।
- इसके बाद नाम और मोबाइल नंबर दर्ज करके OTP के माध्यम से रजिस्ट्रेशन कर लें।
- अंत में फॉर्म में मांगी गई जानकारी भरकर ऑनलाइन पंजीकरण शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा कर दें।
कौन सी योजना कहां प्रस्तावित
योजना | स्थान | आवेदन | भूखंड की संख्या | आरक्षित दर (प्रति वर्ग मीटर) |
सरस्वती विहार | दौलतपुरा तहसीरामपुर में नींदड़-बैनाड़ रेलवे स्टेशन से करीब साढ़े 5 किलोमीटर दूर खोरा बिसल के पास | 5412 | 300 | 11 हजार रुपए |
यमुना विहार | जयपुर-टोंक नेशनल हाईवे पर चाकसू के एंट्री पोइंट (पुराना चाकसू हाईवे) पर एयरपोर्ट से करीब 27 किलोमीटर दूर | 2607 | 232 | 15 हजार 500 रुपए |
गंगा विहार | जयपुर-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग से 2.5 किलोमीटर दूर जयपुर-दिल्ली रेलवे लाइन के पास | 3251 | 233 | 14 हजार रुपए |
- होम
- क्रिकेट
- ई-पेपर
- वेब स्टोरीज
- मेन्यू
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS