जयपुर में भारी बवाल: दुकानों में तोड़फोड़, पथराव में कई लोग घायल; रामगंज में तनाव

जयपुर के रामगंज में दो हिंसक झड़प, दुकानों में तोड़फोड़, पथराव में कई लोग घायल
X

जयपुर के रामगंज में दो हिंसक झड़प, दुकानों में तोड़फोड़, पथराव में कई लोग घायल 

Jaipur Violence : जयपुर के रामगंज में महिला से छेड़छाड़ की घटना के बाद दो समुदायों में पथराव, कई घायल। पुलिस बल तैनात, CCTV जांच जारी। जानिए पूरी खबर।

Jaipur Communal Violence : राजधानी की राजधानी जयपुर में शनिवार (12 जुलाई) शाम हिंसक बवाल हुआ। रामगंज इलाके के बाबू का टीका मोहल्ले में एक महिला के साथ छेड़छाड़ को लेकर कहासुनी हुई, लेकिन विवाद इतना बढ़ गया कि दो समुदायों के लोग सड़क पर उतर आए। अचानक के दूसरे पर पत्थरबाजी करने लगे। इससे अफरा-तफरी और तनाव का माहौल बन गया। फिलहाल, स्थिति नियंत्रण में है।

घटनास्थल पर क्या हुआ ?

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, समुदाय विशेष के कुछ युवाओं ने एक महिला के साथ दुर्व्यहार किया। दूसरे पक्ष के लोगों ने इस पर आपत्ति जताई तो वह झगड़ा करने लगे। कहासुनी से शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते पथराव में तब्दील हो गया। दोनों तरफ से लोगों ने जमकर पत्थरबाजी की। इसमें कई लोग घायल हो गए। दुकानों और वाहनों में भी तोड़फोड़ की है।

पुलिस ने संभाला मोर्चा

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और समझाश देने की कोशिश की। बात नहीं बनी तो अतिरिक्त जवान बुलाए गए। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। पुलिस ने दोनों पक्षों से शांति बनाए रखने की अपील की है। साथ ही इलाके में गश्त बढ़ा दी गई है।

CCTV फुटेज की जांच जारी

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। इस हिंसा में जो भी लोग शामिल होंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। लोगों को अफवाहों से बचने और शांति बनाए रखने के लिए कहा गया है।

रामगंज: पुराना संवेदनशील क्षेत्र

रामगंज जयपुर का ऐतिहासिक और घनी आबादी वाला इलाका है। यहां साम्प्रदायिक तनाव की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं। यही कारण है कि प्रशासन पूरी सतर्कता है। मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story