Jaipur: जयपुर एयरपोर्ट पर फिर बिगड़ा अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स का शेड्यूल, यात्रियों को भारी परेशानी

Jaipur Airport Flight Delay
X
जयपुर एयरपोर्ट पर शनिवार को दुबई और शारजाह जाने वाली दो इंटरनेशनल फ्लाइट्स संचालन कारणों से समय पर उड़ान नहीं भर सकीं। यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा।

Jaipur to Dubai Flight: जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर आए दिन उड़ान प्रभावित होती रहती हैं। शनिवार को एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का संचालन प्रभावित हुआ, जिससे सैकड़ों यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जयपुर से दुबई और शारजाह जाने वाली दो फ्लाइट्स अपने निर्धारित समय पर रवाना नहीं हो सकीं।

बता दें, एयर इंडिया एक्सप्रेस की दुबई जाने वाली फ्लाइट IX-195 को सुबह 5:55 बजे रवाना होना था। यात्री सुबह 4 बजे से ही एयरपोर्ट पहुंचना शुरू हो गए थे। लेकिन अंतिम समय पर एयरलाइंस द्वारा "ऑपरेशनल रीजन" का हवाला देते हुए उड़ान को रद्द कर दिया गया। छह घंटे बीतने के बावजूद यात्रियों को अब तक उड़ान के टेक-ऑफ का इंतजार है। हालांकि, एयरलाइंस ने इस उड़ान को अभी तक रद्द नहीं किया है।

इसके अलावा जयपुर से शारजाह के लिए रवाना होने वाली एयर अरेबिया की फ्लाइट G-9436 भी अपने तय समय 4:45 बजे उड़ान नहीं भर सकी। तकनीकी कारणों से यह विमान करीब डेढ़ घंटे की देरी से सुबह 6:05 बजे उड़ान भर सका।

यात्रियों को हो रही परेशानी

जयपुर में लगातार उड़ानों में हो रही देरी और आखिरी वक्त पर बदलाव की वजह से यात्रियों में नाराजगी देखी जा रही है। कई यात्री सुबह से ही एयरपोर्ट पर मौजूद हैं और उन्हें न तो स्पष्ट जानकारी मिल रही है, न ही वैकल्पिक व्यवस्था की गई है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story