CM Nutrition Nutri Kit Scheme: राजस्थान में गर्भवती महिलाओं को मिलेगा देसी घी, खजूर और मखाना, राज्य सरकार ने शुरू की पहल

CM Nutrition Nutri Kit Scheme
X

आंगनबाड़ी

CM Nutrition Nutri Kit Scheme: राजस्थान की भजनलाल सरकार प्रदेश में मातृ मृत्यु दर व शिशु मृत्यु दर को कम करने के नई पहल की शुरुआत करने जा रही है।

CM Nutrition Nutri Kit Scheme: राजस्थान की भजनलाल सरकार प्रदेश में मातृ मृत्यु दर व शिशु मृत्यु दर को कम करने के नई पहल की शुरुआत करने जा रही है। जिसके अनुसार आंगनबाड़ी केंद्रों पर मुख्यमंत्री सुपोषण न्यूट्री किट योजना शुरू होगी। इस योजना के तहत गर्भवती व धात्री महिलाओं को गर्भावस्था के अंतिम पांच महीनों के दौरान विशेष पोषण आहार मिलेगा।

मुख्यमंत्री सुपोषण न्यूट्री किट योजना के तहत गर्भवती महिलाओं को गुड (लड्डू वाला), मखाना, देसी घी, रोस्टेड मूंगफली, पिंड खजूर और रोस्टेड चना मिलेगा। प्रदेश में करीब 2 लाख 35 हजार महिलाओं को इस योजना का लाभ मिल सकेगा। सरकार की इस पहल से न केवल महिलाओं की सेहत में सुधार होगा बल्कि गर्भ में पल रहे बच्चे का भी शारीरिक और मानसिक विकास होगा।

सरकार 25 करोड़ रुपए खर्च करेगी
सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना में न्यूट्री किट यूनिसेफ की गाइड लाइन के अनुसार रहेगी। इस पर सरकार का करीब 25 करोड़ रुपए खर्च आएगा। यह राशि प्रत्येक महिला पर लगभग एक हजार रुपए के हिसाब से पड़ेगी। न्यूट्री किट में प्रोटीन, विटामिन, आयरन और कैल्शियम युक्त खाद्य पदार्थ हैं। इससे महिलाओं का खून बढेगा साथ ही प्रजनन शक्ति भी बढे़गी।

आंगनबाड़ी केंद्र पर पंजीकृत महिलाओं को ही मिलेगा लाभ
वर्तमान में महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से आंगनबाड़ी केंद्रों में गर्भवती महिलाओं को केवल पोषाहार ही दिया जा रहा है। लेकिन अब पोषण आहार बढ़ाया जाएगा। जिसकी वजह से महिलाओं में खून की कमी सहित अन्य परेशानियां भी दूर होंगी। इस योजना का लाभ केवल आंगनबाड़ी केंद्र पर पंजीकृत महिलाएं ही उठा पाएंगी।

महिला एवं बाल विकास विभाग की उपनिदेशक राजकुमारी खोरवाल ने बताया कि राज्य सरकार की ओर से गर्भवती महिलाओं में एनीमिया और कुपोषण की समस्या को दूर करने के लिए मुख्यमंत्री सुपोषण न्यूट्री किट योजना की शुरुआत की गई है। यह योजना प्रदेश में काफी कारगर साबित होगी। इसके लिए वित्तीय स्वीकृति भी जारी हो चुकी है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story