Rameshwar Dudi Pass Away: बीकानेर में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामेश्वर डूडी का निधन, इन दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि

Congress leader Rameshwar Dudi passe away
X

कांग्रेस नेता रामेश्वर डूडी का निधन (फाइल फोटो)

बीकानेर के वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामेश्वर डूडी का 62 वर्ष की उम्र में निधन। वे लंबे समय से बीमार थे और किसानों के कर्ज माफी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। अंतिम दर्शन और अंतिम संस्कार की जानकारी यहां पढ़ें।

Rajasthan: बीकानेर में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक रामेश्वर डूडी (62) का शुक्रवार देर रात करीब एक बजे निधन हो गया। परिजनों के अनुसार डूडी लंबे समय से गंभीर रूप से बीमार थे और लगभग 25 महीनों से कोमा में थे। उनके निधन की सूचना मिलते ही इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

अंतिम दर्शन के लिए भारी भीड़

जानकारी के अनुसार रामेश्वर डूडी की अंतिम यात्रा दोपहर 1 बजे वैद्य मघाराम कॉलोनी से शुरू होकर उनके फॉर्म हाउस, उदयरामसर में अंतिम संस्कार के लिए जाएगी। उनके अंतिम दर्शन को लेकर आवास पर काफी भीड़ लगी हुई है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने दी श्रध्दांजलि

पूर्व विधायक रामेश्वर डूडी के निधन के बाद कांग्रेस के कई नेता और समर्थकों का उनके निवास स्थान पर तांता लगा हुआ है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे। डोटासरा ने कहा कि किसानों के कर्ज माफी का श्रेय रामेश्वर डूडी को ही जाता है, जो पिछले वर्ष यह अभियान सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई थी।

पूर्व सीएम अशोक गहलोत भी श्रद्धांजलि देने पहुंचे

रामेश्वर डूडी को श्रद्धांजलि देने के लिए कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के साथ ही पूर्व सीएम अशोक गहलोत, कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा, बायतु विधायक हरीश चौधरी और पूर्व विधायक हेमाराम चौधरी भी पहुंचे हैं।

2023 में हुआ था ब्रेन स्ट्रोक

उनके निधन को लेकर बीकानेर कांग्रेस (देहात) अध्यक्ष बिशना राम सियाग ने बताया कि अगस्त 2023 में डूडी को ब्रेन स्ट्रोक हुआ था, जिसके बाद उनका इलाज SMS अस्पताल, बीकानेर और मेदांता हॉस्पिटल, गुरुग्राम में कराया गया। इसके बाद वे दिल्ली में अपने घर पर ही इलाज करा रहे थे, लेकिन कुछ दिनों पहले फिर से अस्पताल में भर्ती कराने के बाद भी उनकी तबीयत में कोई सुधार नहीं हुआ। डॉक्टरों की सलाह के बाद उन्हें घर भेजा गया था।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story