जेडीए की 3 आवासीय योजना के लिए आवेदन शुरू: अब तक कितने रजिस्ट्रेशन हुए, कैसे करें आवेदन; यहां जानें सबकुछ

JDA Housing Scheme: जयपुर विकास प्राधिकरण (JDA) ने जयपुर में 3 आवासीय योजना लॉन्च की है। जिसके लिए आवेदन भी मंगाए जा रहे हैं। आवेदन करने के अंतिम तिथि 12 जून है। अब तक 10 दिनों में कितने आवेदन आए? क्या प्रक्रिया है सभी के बारे जानिए विस्तार से...
जयपुर में घर का सपना देख रहे लोगों के बड़ी खुशखबरी है। क्योंकि जेडीए ने तीनों गंगा विहार, यमुना विहार और सरस्वती विहार योजना के लिए आवेदन मंगाए हैं। इसके लिए आवेदन 13 मई से शुरू है। अब तक 10 दिनों में करीब 4347 से ज्यादा आवेदन किए जा चुके हैं। अगर आप भी जयपुर में घर का सपना देख रहे हैं तो जल्द ही इस योजना के लिए अप्लाई करें।
765 भूखंड के लिए 3 योजना प्रस्तावित
बता दें, जेडीए ने 765 भूखंड के लिए यह आवासीय योजना लाई है। जिसमें सरस्वती विहार योजना में 300 भूखंड, यमुना विहार में 232 भूखंड और गंगा विहार में 233 भूखंड के लिए आवेदन मंगाए गए हैं। इन तीनों योजनाओं में सबसे अधिक आवेदन सरस्वती विहार योजना के लिए किए गए हैं। इसके बाद गंगा विहार योजना और सबसे कम आवेदन यमुना विहार योजना के लिए किए गए हैं।
कैसे करें आवेदन?
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले JDA की आधिकारिक वेबसाइट jda.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- यहां पर “Residential Schemes” सेक्शन मिलेगा। जहां आपको Apply for Ganga, Apply for Yamuna या Apply for Saraswati में क्लिक करना होगा।
- इसके बाद नाम और मोबाइल नंबर दर्ज करके OTP के माध्यम से रजिस्ट्रेशन कर लें।
- अंत में फॉर्म में मांगी गई जानकारी भरकर ऑनलाइन पंजीकरण शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा कर दें।
कौन सी योजना कहां प्रस्तावित
योजना | स्थान | आवेदन | भूखंड की संख्या | आरक्षित दर (प्रति वर्ग मीटर) |
सरस्वती विहार | दौलतपुरा तहसील रामपुर में नींदड़-बैनाड़ रेलवे स्टेशन से करीब साढ़े 5 किलोमीटर दूर खोरा बिसल के पास | 2029 | 300 | 11 हजार रुपए |
यमुना विहार | जयपुर-टोंक नेशनल हाईवे पर चाकसू के एंट्री पोइंट (पुराना चाकसू हाईवे) पर एयरपोर्ट से करीब 27 किलोमीटर दूर | 959 | 232 | 15 हजार 500 रुपए |
गंगा विहार | जयपुर-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग से 2.5 किलोमीटर दूर जयपुर-दिल्ली रेलवे लाइन के पास | 1295 | 233 | 14 हजार रुपए |
- होम
- क्रिकेट
- ई-पेपर
- वेब स्टोरीज
- मेन्यू
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS