पंजाब: बाढ़ पीड़ितों के लिए रिलायंस बना सहारा, 10,000 से ज़्यादा परिवारों को मदद

रिलायंस ने पंजाब बाढ़ पीड़ितों के लिए भेजी राहत सामग्री
Reliance Foundation Flood Help: पंजाब में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित परिवारों के बीच रिलायंस समूह मददगार बनकर खड़ा हुआ। अमृतसर और सुल्तानपुर लोधी के बाढ़ प्रभावित गांवों में रिलायंस फाउंडेशन, वनतारा, जियो और रिलायंस रिटेल की टीमें चौबीसों घंटे राहत कार्य में जुटी हुई हैं। कंपनी पोषण, शेल्टर, सार्वजनिक स्वास्थ्य और पशुधन के स्तर पर 10 सूत्रीय सहायता कार्यक्रम चलाया जा रहा है।
रिलायंस इंडस्ट्रीज के डायरेक्टर अनंत अंबानी ने कहा, इस दुख की घड़ी में हमारी संवेदनाएँ पंजाब के लोगों के साथ हैं। इस विभीषिका में कई परिवारों ने अपने घर और कारोबार खो दिए। रिलायंस परिवार उनके साथ खड़ा है। इंसानों के साथ जानवरों के लिए भी भोजन-पानी और आश्रय का इंतजाम किया जा रहा है।
रिलायंस की राहत योजना में क्या-क्या?
- 10,000 से अधिक परिवारों को राशन और सहायता
- बाढ़ पीड़ित परिवारों को खाद्य सामग्री वाली राशन किट्स
- महिला मुखिया या बुजुर्गों वाले 1,000 परिवारों को ₹5,000 के वाउचर
- सामुदायिक रसोई और सुरक्षित पेयजल के लिए पोर्टेबल वॉटर फिल्टर
कीटाणुरहित किए जा रहे जल स्रोत
बाढ़ का पानी उतरने के बाद बीमीरियां न फैलें इसके लिए जल स्रोत कीटाणुरहित करने के उपाय किए जा रहे हैं। हर प्रभावित परिवार को स्वच्छता किट दी जा रही है। जिन पशुओं को तत्काल देखभाल की जरूरत है, उन्हें त्वरित सहायता दी जा रही है। रिलायंस फाउंडेशन, वनतारा और पशुपालन विभाग की संयुक्त टीमें दवा और टीके लगा रही हैं। लगभग 5,000 मवेशियों के लिए 3,000 सिलेज बंडल वितरित किए जा रहे हैं।
पशु उपचार में जुटी वनतारा की टीम
वनतारा की 50 सदस्यीय टीम, आधुनिक उपकरणों और विशेषज्ञों के साथ बाढ़ से बचाए गए पशुओं का उपचार कर रही है। मृत पशुओं के सम्मानजनक वैज्ञानिक दाह संस्कार सुनिश्चित करने और स्थानीय अधिकारियों के साथ समन्वय में संभावित बीमारियों के प्रकोप को रोकने के प्रयासों में सहयोग कर रही है।
कनेक्टिविटी बेहतर करने का प्रयास
जियो की पंजाब-टीम ने एनडीआरएफ टीमों के साथ समन्वय में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में नेटवर्क बहाल करने में अपनी पूरी ताकत लगा दी। जियो की टीमें पूरे राज्य में 100% कनेक्टिविटी सुनिशिचित करने में जी-जान से लगी हैं। रिलायंस रिटेल भी 21 आवश्यक वस्तुओं का सूखा राशन किट और स्वच्छता किट भेज रही है। कंपनी का कहना है कि संकट की इस घड़ी में, हम पंजाब के लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं।
