Punjab Flood: गुरदासपुर के बाढ़ प्रभावित गांव ट्रैक्टर चलाकर पहुंचे राहुल गांधी, सुना दर्द

गुरदासपुर: राहुल गांधी ट्रैक्टर चलाकर पंजाब के बाढ़ प्रभावित गांव पहुंचे, सुनी समस्याएं।
X

गुरदासपुर: राहुल गांधी ट्रैक्टर चलाकर पंजाब के बाढ़ प्रभावित गांव पहुंचे, सुनी समस्याएं।   

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरदासपुर और अमृतसर के बाढ़ प्रभावित गांव ट्रैक्टर से पहुंचे। ग्रामीणों से मुलाकात कर समस्याएं सुनीं। पंजाब में बाढ़ से 2,000 से अधिक गांव बर्बाद हुए हैं।

Rahul Gandhi Punjab Visit: कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोमवार (15 सितंबर, 2025) को पंजाब के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। गुरदासपुर जिले के बाढ़ प्रभावित गांव में इस दौरान वह पहले पैदल और फिर ट्रैक्टर चलाते हुए बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की।

गांवों में पानी, खेत-घर तबाह

गुरदासपुर जिले के इस गांव में बाढ़ से इस कदर हालात खराब हो गए हैं कि राहुल गांधी को वहां पहुंचने के लिए ट्रैक्टर का सहारा लेना पड़ा। उन्होंने पानी में डूबे खेतों में फसल नुकसान का जायजा लिया। ग्रामीणों से बातचीत कर मौजूदा हालातों की जानकारी ली।

पूरा मकान बर्बाद हो गया

बाढ़ पीड़ित फैज नामक ग्रामीण ने बताया कि मेरा पूरा मकान बाढ़ में बर्बाद हो गया है। राहुल गांधी हमारे पास आए थे, यह अच्छी बात है, लेकिन हम चाहते हैं कि हमारा घर फिर से बने और बेटे को नौकरी मिले।

गुरुद्वारे में टेका मत्था

राहुल गांधी ने अपने दौरे की शुरुआत अमृतसर स्थित गुरुद्वारा श्री समाध बाबा बुड्ढा साहिब जी में मत्था टेककर किया। इस दौरान उन्होंने पंजाबवासियों के कल्याण के लिए कामना की। इससे पहले अमृतसर एयरपोर्ट में कांग्रेस नेताओं ने उनका स्वागत किया।

बाजवा, बघेल और वड़िंग भी रहे साथ

राहुल गांधी की पंजाब यात्रा के दौरान प्रदेश प्रभारी भूपेश बघेल, पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष राजा वड़िंग, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा, पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी, नवजोत कौर सिद्धू और परगट सिंह सहित अन्य कांग्रेस नेता मौजूद रहे।

राहुल के दौरे पर क्या बोले नेता?

  • परगट सिंह ने कहा, राहुल गांधी पंजाब के दर्द को समझते हैं। राज्य के लिए निर्धारित SDRF फंड पर चर्चा नहीं हो रही है। ज़रूरी है कि हम नुकसान झेल चुके किसानों और मजदूरों की मदद करें।
  • नवजोत कौर सिद्धू ने कहा, राहुल जी हमारे लिए प्रेरणा हैं। वह हमें सेवा करते रहने का निर्देश देते रहते हैं। सीनियर नेता जब जमीनी कार्य को पहचानते हैं तो और ज्यादा मेहनत करने की प्रेरणा मिलती है।
  • उन्होंने सरकार से सवाल भी पूछा कि आपदा के लिए तैयारी क्यों नहीं थी? नदियों के किनारे घर बनाने की अनुमति क्यों दी गई? जिम्मेदार लोगों को सज़ा मिलनी चाहिए।

बाढ़ से पंजाब में भारी तबाही

पंजाब में बाढ़ से भारी तबाही हुई है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, पंजाब के 23 जिलों के 2,097 गांव पूरी तरह तबाह हो गए हैं। 1.91 लाख हेक्टेयर फसलें बर्बाद हो गईं। 15 जिलों में अब तक 52 लोगों की मौत

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story