Bhagwant Mann Health: सीएम भगवंत मान की तबीयत बिगड़ी, पंजाब कैबिनेट की बैठक स्थगित
पंजाब के सीएम भगवंत मान की तबीयत बिगड़ी।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। ऐसे में आज शाम 5 बजे होने वाली पंजाब कैबिनेट की बैठक को स्थगित कर दिया गया है। बताया गया है कि बैठक की नई तारीख की जल्द ही घोषणा कर दी जाएगी।
पंजाब के सीएम भगवंत मान पिछले कई दिनों से लगातार बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर रहे हैं। लगातार कार्य के चलते सेहत में गिरावट देखी जा रही थी। तेज बुखार की वजह से उन्हें अपने सरकारी आवास में रहना पड़ा। आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल भी उनकी तबीयत का हाल चाल जानने पहुंचे थे।
आज शाम 5 बजे कैबिनेट मीटिंग होनी थी। लेकिन, अब सूचना सामने आ रही है कि यह बैठक आज नहीं हो सकेगी। सूत्रों के हवाले से बताया गया कि सीएम भगवंत मान की तबीयत फिर से बिगड़ चुकी है, जिसके चलते यह बैठक सुनिश्चित होना मुश्किल है। जल्द ही इस बैठक के लिए नई तारीख तय कर दी जाएगी।
पिछले साल भी हुए थे बीमार
सीएम भगवंत मान की पिछले साल 26 सितंबर को तबीयत बिगड़ गई थी। उन्हें मोहाली के फोर्टिस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जांच में पता चला कि उनके फेफड़े की धमनी में सूजन है, जिसकी वजह से ब्लड प्रेशर में उतार चढ़ाव देखा जा रहा है।
डिटेल्ड मेडिकल रिपोर्ट से पता चला कि वे लैप्टोस्पायरोसिस नामक संक्रमण से पीड़ित हैं। यह ऐसा संक्रमण है, जो बारिश और गंदे पानी से फैलता है। इस संक्रमण से उभरने में सीएम भगवंत मान को पांच दिन हॉस्पिटल में रहना पड़ा था।
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें। हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।
