पंजाब के मोहाली में बड़ा हादसा: ऑक्सीजन सिलेंडर प्लांट में धमाका, 2 की मौत, 3 घायल

Mohali Oxygen Plant Blast
X

पंजाब के मोहाली में ऑक्सीजन सिलेंडर प्लांट में धमाका।

Mohali Oxygen Plant Blast: पंजाब के मोहाली जिले में एक ऑक्सीजन सिलेंडर प्लांट में धमाका हो गया। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई।

Mohali Oxygen Plant Blast: पंजाब के मोहाली में बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। मोहाली जिले में एक ऑक्सीजन सिलेंडर प्लांट में ब्लास्ट हो गया। इसमें 2 लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा अन्य कई लोग घायल हो गए। यह हादसा मोहाली के इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित ऑक्सीजन प्लांट में हुआ। प्लांट में हुए जोरदार धमाके की आवाज से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। हादसे में घायल लोगों को तुरंत सिविल अस्पताल भेजा गया। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

हादसे के सूचना मिलते ही मोहाली की एसडीएम और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया गया। यह हादसा बुधवार सुबह करीब 9 बजे हुआ, जिस दौरान सिलेंडर ट्रक में लोड किए जा रहे थे। इसी दौरान एक सिलेंडर में धमाका हो गया।

2 लोगों की हुई मौत

पंजाब पुलिस के मुताबिक, इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई, जिनकी उम्र करीब 25 साल के आसपास है। इस हादसे को लेकर डीएसपी हरसिमरन सिंह बल ने बताया कि विस्फोट में दो लोग हताहत हुए, जिनकी पहचान आसिफ और देवेंद्र के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि धमाका इतना जोरदार था कि फैक्ट्री और आसपास की इमारतों की खिड़कियों और दरवाजों के शीशे टूट गए। इस पूरी घटना की जांच का जा रही है।

एक सिलेंडर फटने से हुआ चेन रिएक्शन

मोहाली की एसडीएम दमनदीप कौर ने बताया कि ऑक्सीजन सिलेंडर ब्लास्ट की सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंचे, तो पता चला कि दो लोग हताहत हुए हैं। इसके अलावा कुछ लोग घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि घायलों को अस्पताल भेज दिया गया है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। एसडीएम कौर ने बताया कि धमाका बहुत शक्तिशाली था। एक ऑक्सीजन सिलेंडर फट गया, जिससे चेन रिएक्शन हुआ और पास के सिलेंडर भी फट गए। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

इस हादसे पर सीएम भगवंत मान ने भी दुख जताया। उन्होंने मृतकों की आत्मा की शांति और घायलों के स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने लिखा कि प्रशासनिक टीमें मौके पर मौजूद हैं। राहत बचाव का कार्य किया जारी है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story