India Pak Tension: पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह ने पाकिस्तान को सराहा, जानिये कारण?

Amarinder Singh Raja Warring
X

पंजाब कांग्रेस नेता अमरिंदर सिंह राजा वारिंग

तनाव के बीच पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने पाकिस्तान की सराहना की है, लेकिन इशारों में तंज भी कस दिया है। पढ़िये पूरा मामला...

भारत की ओर से लॉन्च ऑपरेशन सिंदूर से अभी तक पाकिस्तान बौखलाया है। ऐसे में समय-समय पर भारत को नीचा दिखाने का प्रयास करता रहता है। इस नापाक पड़ोसी मुल्क को आज भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने बड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अगर सीमा पार आतंकवाद जारी रहा तो भारत 'ऑपरेशन सिंदूर 2' में पहले जैसा संयम नहीं बरतेगा। पाकिस्तान को सोचना होगा कि उसे भूगोल के नक्शे में रहना है या नहीं। भारत सेना प्रमुख के इस बयान के बाद पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने पाकिस्तान की सराहना कर दी है। लेकिन, इशारे में तंज भी कसा है।

मीडिया से बातचीत में अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने कहा कि भारत सरकार ने आगामी प्रकाश पर्व के लिए सिख तीर्थयात्रियों को पाकिस्तान जाने की अनुमति दी है। उन्होंने पाकिस्तान का नाम लिए बिना कहा कि शुक्र है कि हमारे सिखों की आवाज उनके कानों तक पहुंची। बार-बार बात उठाने पर उन्होंने सुनी है, तो अच्छा है। मैं उनका धन्यवाद करता हूं कि हमारा जत्था ननकाना साहिब जा रहा है। उन्होंने तंज कसा कि बार-बार कहने पर ही हमारी बात क्यों सुनी जाती है, वो अपने आप क्यों नहीं करते हैं।

उन्होंने ननकाना साहिब जाने वाले जत्थों की सुरक्षा से जुड़े सवाल का जवाब देते हुए कहा कि सुरक्षा व्यवस्था भारत सरकार को करनी है। भारत सरकार को जत्थे में जा रहे लोगों की सुरक्षा और व्यवस्था सुनिश्चित करने का जो भी कर्तव्य और जिम्मेदारी है, उसका निर्वहन होना चाहिए।

बड़ी संख्या में सिख श्रद्धालु जाते हैं पाकिस्तान
सिख श्रद्धालु प्रकाश पर्व के मौके पर ननकाना साहिब और करतारपुर साहिब सहित अन्य गुरुद्वारों में दर्शन करने के लिए भारी संख्या में पहुंचते हैं। पहलगाम आतंकी हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव कायम है। सिख श्रद्धालुओं को अंदेशा था कि शायद इस बार प्रकाश पर्व पर पाकिस्तान जाने की इजाजत नहीं मिलेगी। 14 सितंबर को भारत पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच के बाद भी कयास लग रहे थे कि दोनों देशों के बीच संबंध बिगड़े हैं, जिसकी वजह से सिख श्रद्धालु पाकिस्तान नहीं जा पाएंगे।

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने भी सवाल उठाया था कि जब भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट खेला जा सकता है तो धार्मिक यात्राओं पर क्यों रोक लगाई जा रही है। लेकिन, केंद्र सरकार ने सिख श्रद्धालुओं को पाकिस्तान यात्रा की मंजूरी प्रदान कर विपक्षी दलों का यह दाव भी बेकार साबित कर दिया है।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें। हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए haribhoomi.com के साथ।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story