Punjab Cabinet Meeting: सीएम भगवंत मान ने अस्पताल से ली कैबिनेट मीटिंग, लिए गए ये फैसले

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने अस्पताल से ली कैबिनेट मीटिंग
बाढ़ प्रभावित पंजाब के लोगों की मदद के लिए पूरा देश इकट्ठा हो चुका है। अलग-अलग राज्यों से पंजाब के लिए सहायता सामग्री से भरे ट्रक भेजने का सिलसिला शुरू हो चुका है। पंजाब में बाढ़ के हालात पर चर्चा के लिए आज पंजाब कैबिनेट की बैठक हुई। सीएम भगवंत मान ने मोहाली के फोर्टिस हॉस्पिटल में उपचार के दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस बैठक में हिस्सा लिया।
सीएम भगवंत मान की तबीयत बिगड़ गई थी, जिस कारण 5 सितंबर को होने वाली कैबिनेट मीटिंग को स्थगित करना पड़ा था। सीएम ने कहा था कि भले ही अस्पताल में दाखिल हो गए हैं, लेकिन बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए सजग रहेंगे। आज सीएम भगवंत मान ने फोर्टिस हॉस्पिटल से ही कैबिनेट मीटिंग में हिस्सा लिया और कई अहम आदेशों पर मुहर लगा दी। नीचे देखिये क्या क्या अहम फैसले लिए गए...
अब तक बाढ़ से इतना नुकसान
पंजाब में बाढ़ के चलते पौने चार लाख लोग सीधे तौर पर विस्थापित हो चुके हैं। वहीं मरने वाले लोगों की संख्या 48 हो गई है। न्यूज एजेंसी आईएएनएस के मुताबिक, बाढ़ की वजह से 2050 गांवों के 20 लोग प्रभावित हैं। बाढ़ की त्रासदी में करीब 23000 लोगों को बचाया जा चुका है। इन्हें 219 राहत शिविरों में रखा गया है।
दिल्ली-यूपी से भी सहायता सामग्री
दिल्ली के बाद यूपी सरकार ने भी पंजाब के बाढ़ प्रभावितों के लिए राहत सामग्री से भरे ट्रक भेजे हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ ने हरी झंडी दिखाकर इन ट्रकों को रवाना किया। उन्होंने कहा कि हम इस प्राकृतिक आपदा के समक्ष एकजुट हैं। जल्द ही हम इस स्थिति से उबर जाएंगे।
अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें। हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए haribhoomi.com के साथ।
