Punjab Cabinet Reshuffle: सांसदी से इस्तीफे के बाद संजीव अरोड़ा बने मंत्री, पंजाब कैबिनेट में बड़ा फेरबदल

MLA from Ludhiana West Sanjeev Arora took oath as minister
X

लुधियाना वेस्ट से विधायक संजीव अरोड़ा ने मंत्री पद की शपथ ली।

Punjab Cabinet Reshuffle: पंजाब की AAP सरकार 3 साल में 7वीं बार कैबिनेट का विस्तार कर रही है। लुधियाना वेस्ट ने नवनिर्वाचित विधायक संजीव अरोड़ा को कैबिनेट मंत्री की शपथ दिलाई गई।

Punjab Cabinet Reshuffle: पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार कैबिनेट का विस्तार कर रही है। हाल ही में लुधियाना वेस्ट से विधायक बने संजीव अरोड़ा को मंत्री बनाया गया। गुरुवार को पंजाब के राज्यपाल ने राजभवन में संजीव अरोड़ा को मंत्री पद की शपथ दिलाई। इस दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और अन्य मंत्रियों समेत कई नेता मौजूद रहे।

मंगलवार को संजीव अरोड़ा ने सांसद पद से इस्तीफा दिया था। बता दें कि पंजाब के भगवंत मान की सरकार में कुल 16 मंत्री हैं, जबकि सबसे अधिक 18 मंत्री नियुक्त किए जा सकते हैं। जानकारी के मुताबिक, पंजाब कैबिनेट में अन्य मंत्रियों के भी पद बदले जाने की उम्मीद है।

संजीव अरोड़ा को कौन सा विभाग मिला?
पंजाब कैबिनेट में संजीव अरोड़ा को उद्योग और एनआरआई विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संजीव अरोड़ा के मंत्री बनाए जाने के बाद पंजाब कैबिनेट में मंत्रियों की कुल संख्या 17 हो गई है। इसके बाद अब सिर्फ एक मंत्री पद की जगह खाली है।

पंजाब कैबिनेट में 3 साल में 7 वां फेरबदल
पंजाब की AAP सरकार कैबिनेट का विस्तार कर रही है। पिछले 3 सालों के अंदर 7वीं बार कैबिनेट में फेरबदल किया जा रहा है। हालांकि अभी पता नहीं चल पाया है कि किस मंत्री के विभाग में बदले जा सकते हैं। बताया जा रहा है कि इस साल के अंत तक एक बार से पंजाब सरकार कैबिनेट का विस्तार कर सकती है।

संजीव अरोड़ा कैसे बने मंत्री?
पिछले महीने पंजाब के लुधियाना वेस्ट सीट पर विधानसभा का उपचुनाव हुआ था, जिसमें संजीव अरोड़ा ने जीत हासिल की थी। इस उपचुनाव से पहले पार्टी ने संकेत दिए थे कि अगर संजीव अरोड़ा विधायक बनते हैं, तो पंजाब सरकार उन्हें मंत्री पद पर नियुक्त करेगी। उपचुनाव में संजीव अरोड़ा ने 10 हजार वोटों के अंतर से बड़ी जीत हासिल की। उन्होंने कांग्रेस के भरत भूषण को हराया। वहीं, बीजेपी उम्मीदवार तीसरे नंबर पर रहे।

उस समय संजीव अरोड़ा राज्यसभा के सांसद थे, लेकिन विधायक बनने के बाद उन्हें अपने एक पद से इस्तीफा देना था। ऐसे में उन्होंने उपराष्ट्रपति को सांसद पद का इस्तीफा सौंपा, जिसे तत्काल प्रभाव से स्वीकार कर लिया गया। अब पंजाब सरकार ने संजीव अरोड़ा को मंत्री बना दिया है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story