Eknath Shinde: नवी मुंबई दही हांडी कार्यक्रम में मंच टूटा, महाराष्ट्र के डिप्टी CM शिंदे बाल-बाल बचे

Eknath Shinde stage broken
X

Eknath Shinde stage broken

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे शनिवार को नवी मुंबई घणसोली में दही हांडी कार्यक्रम के दौरान बाल-बाल बचे। मंच टूटने से वह लड़खड़ा गए, लेकिन सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत संभाले हुए स्थिर किया।

Navi Mumbai Dahi Handi Program: नवी मुंबई के घणसोली में शनिवार (16 अगस्त) रात आयोजित दही हांडी कार्यक्रम में बड़ा हादसा टल गया। इस घटना में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी बाल-बाल बचे। कार्यक्रम के बाद वह मंच से नीचे उतर रहे थे, तभी अचानक मंच टूट गया, जिससे डिप्टी सीएम शिंदे लड़खड़ा गए। हालांकि, सुरक्षाकर्मियों ने संभाल लिया।

कैसे हुआ हादसा?

उपमुख्यमंत्री शिंदे जैसे ही मंच से उतरने लगे, बड़ी संख्या में कार्यकर्ता स्टेज पर चढ़ गए। अचानक बजन बढ़ने से वहां मिट्टी धंस गई, जिस कारण मंच भी धराशायी हो गया और वहां अफरा-तफरी मच गई।

सुरक्षा कर्मियों की फुर्ती

सुरक्षा अधिकारियों ने तुरंत हालात संभालते हुए एकनाथ शिंदे को सुरक्षित बाहर निकाला। मौके पर मौजूद भीड़ भी मदद करने लगी। हालांकि, इस घटना ने व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए। गनीमत रही कि उपमुख्यमंत्री शिंदे को कोई चोट नहीं आई और सभी सुरक्षित बच गए। यदि मंच टूटने का हादसा कुछ देर पहले होता तो स्थिति और भी गंभीर हो सकती थी।

कार्यक्रम की अहमियत

दही हांडी के अवसर पर नवी मुंबई में कई स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए थे। घणसोली का यह कार्यक्रम उपमुख्यमंत्री शिंदे का अंतिम पड़ाव था। मंच टूटने की घटना ने लोगों को झकझोर दिया और सुरक्षा इंतज़ामों पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story