Mumbai Weather: गणपति विसर्जन पर बारिश का साया, IMD ने जारी किया येलो-ऑरेंज अलर्ट, भक्त रहें सावधान

Mumbai Ganpati Visarjan Weather 6 September
Mumbai Ganpati Visarjan Weather Update: गणेशोत्सव का भव्य समापन यानी गणपति विसर्जन शनिवार, 6 सितंबर को धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस बीच मुंबई समेत महाराष्ट्र के कई जिलों में मौसम विभाग (IMD) ने बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। सुबह से ही कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो रही है, जबकि दोपहर और शाम को भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
मुंबई में येलो अलर्ट
मुंबई में IMD ने येलो अलर्ट जारी किया है। अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री तक रहने का अनुमान है। हालांकि, नमी और उमस भरा मौसम लोगों को परेशान कर सकता है। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि अचानक भारी बारिश ट्रैफिक और विसर्जन की रफ्तार को प्रभावित कर सकती है।
ठाणे और नवी मुंबई में भी बारिश
ठाणे और नवी मुंबई में भी येलो अलर्ट जारी किया गया है। दिनभर रुक-रुककर बारिश जारी रहेगी और शाम तक कई जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। यहां का अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री तक रहेगा। प्रशासन ने भक्तों और यात्रियों से सावधानी बरतने की अपील की है।
तपशीलवार जिल्हानिहाय हवामान अंदाज व चेतावणीसाठी कृपया. https://t.co/jw7yrf8Es5 भेट घ्या. pic.twitter.com/YqQg5CcfXb
— Regional Meteorological Center,Mumbai (@RMC_Mumbai) September 5, 2025
पालघर में ऑरेंज अलर्ट
IMD ने पालघर जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना है जिससे जलभराव और यातायात में बाधा आ सकती है। तापमान 28 से 24 डिग्री के बीच रहेगा और समुद्र में लहरें तेज हो सकती हैं।
कोंकण क्षेत्र में भी अलर्ट
कोंकण के रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। रायगढ़ में भारी बारिश की संभावना है, जबकि रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग में बारिश असमान रूप से देखने को मिल सकती है। इन जिलों में आर्द्रता 89% तक पहुंच सकती है और हवाओं की रफ्तार 30 किमी प्रति घंटे तक रहने अनुमान है।
