Mumbai Holiday Today: मुंबई में आज स्कूल, कॉलेज और बैंक बंद! जानें वजह

mumbai Schools colleges government offices and banks closed today 8 September eid milad
X

Mumbai Holiday Today

Mumbai Holiday Today: मुंबई में आज यानी 8 सितंबर को स्कूल, कॉलेज, सरकारी दफ्तर और बैंक बंद रहेंगे। महाराष्ट्र सरकार ने ईद-ए-मिलाद की छुट्टी 5 से बदलकर 8 सितंबर क्यों की, जानें पूरी वजह।

Mumbai Holiday Today: सोमवार (8 सितंबर) को मुंबई और उसके उपनगरों में स्कूल, कॉलेज, सरकारी दफ्तर और बैंक बंद रहेंगे। दरअसल, महाराष्ट्र सरकार ने ईद-ए-मिलाद (मिलाद-उन-नबी) की छुट्टी पहले 5 सितंबर को घोषित की थी, लेकिन गणेश चतुर्थी के जुलूस के चलते इसे आगे बढ़ाकर 8 सितंबर कर दिया गया।

क्यों बदली गई छुट्टी की तारीख?

राज्य के सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) के मुताबिक, मुंबई और उपनगरों में मुस्लिम समुदाय की ओर से 8 सितंबर को मिलाद-उन-नबी का जुलूस निकाला जाना है। इसी वजह से सरकार ने छुट्टी की तारीख बदल दी। हालांकि, राज्य के अन्य जिलों में 5 सितंबर को ही यह छुट्टी मनाई गई।

क्या-क्या रहेगा बंद?

  • स्कूल और कॉलेज
  • सरकारी दफ्तर
  • बैंक और कुछ बाजार

हालांकि, स्टॉक मार्केट खुला रहेगा और ट्रेडिंग सामान्य रूप से होगी।

राज्य के बाकी जिलों में स्थिति

मुंबई और उपनगरों को छोड़कर बाकी जिलों में 5 सितंबर को ही छुट्टी दी गई थी, वहां सोमवार को सभी जगह सामान्य कामकाज होगा।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story