सदन में 'पत्तों की बाजी' पड़ी भारी: माणिकराव कोकाटे कृषि मंत्रालय से हटाए गए, अब संभालेंगे खेल विभाग

manikrao-kokate-removed-from-agriculture-ministry-after-card-game-controversy
X

महाराष्ट्र सरकार ने कृषि मंत्री माणिकराव कोकाटे को उनके पद से हटाया।

महाराष्ट्र के कृषि मंत्री माणिकराव कोकाटे को विवादास्पद वीडियो और किसानों पर दिए गए बयानों के बाद पद से हटा दिया गया है। उन्हें अब खेल मंत्रालय सौंपा गया है। जानिए क्या है पूरा मामला।

Manikrao Kokate News: महाराष्ट्र सरकार ने गुरुवार (31 जुलाई) देर रात कृषि मंत्री माणिकराव कोकाटे को उनके पद से हटा दिया। उन्हें अब खेल और युवा विकास मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, कृषि विभाग अब दत्ता भरणे को सौंप दिया गया है, जो उपमुख्यमंत्री अजित पवार के करीबी माने जाते हैं।

माणिकराव कोकाटे को कृषी मंत्री पद से क्यों हटाया गया?

दरअसल, हाल ही में महाराष्ट्र सरकार में कृषी मंत्री माणिकराव कोकाटे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ था, जिसमें वो सदन में ताश खेलते हुए देखे गए थे। इसके अलावा, उनका एक और वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह किसान मुद्दों को लेकर विवादास्पद बयान देते नजर आए। इसके बाद विपक्ष ने उनके इस्तीफे की मांग तेज कर दी थी।

सरकार ने अपनाया फेससेविंग फॉर्मूला

महाराष्ट्र सरकार ने विपक्ष की मांग को सीधे स्वीकार करने के बजाय मंत्रालय में फेरबदल करके विवाद को शांत करने की कोशिश की है। यह फैसला जनता के गुस्से को ठंडा करने और सरकार की छवि बचाने के लिए लिया गया माना जा रहा है।

आधिकारिक आदेश हुआ जारी

गुरुवार देर रात सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से अपर मुख्य सचिव मनीषा वर्मा द्वारा एक सर्कुलर जारी किया गया, जिसमें दोनों मंत्रियों के विभागों में बदलाव की जानकारी दी गई।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story