MP आए और ये नहीं चखा तो क्या चखा? जानें 10 मशहूर व्यंजन

26 May 2024

मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक विरासत को दर्शाते हुए अपने शाही व्यंजनों के लिए भी काफी मशहूर है।

यहां का स्ट्रीट फूड पोहा और जलेबी से लेकर भोपाल गोश्त कोरमा जैसे शाही व्यंजन काफी फेमस हैं।

जानते हैं मध्य प्रदेश के लोकप्रिय नाश्ता एवं व्यंजनों के बारे में।

पोहा (Poha): पोहा एमपी का लोकप्रिय नाश्ता है। जिसे चपटे चावल के साथ हल्दी, सरसों के बीज और प्याज डालकर बनाया जाता है। इसके साथ नींबू और सेब स्वाद को बढ़ा देते हैं।

रोगन जोश (Rogan Josh): रोगन जोश मध्य प्रदेश का लोकप्रिय व्यंजन है। जिसे दही, लहसुन और सुगंधित मसालों की ग्रेवी बनाकर मांस को पकाया जाता है। यह अपने गहरे लाल रंग के लिए काफी फेमस है।

दाल बाफला (Dal bafla): दाल बाटी की तरह एमपी का दाल बाफला काफी चर्चित है। इसे मसालेदार दाल की सब्जी, कुरकुरे और घी के साथ खाया जाता है, जो स्वाद को कई गुना बढ़ा देता है।

पालक पूड़ी (Palak Puri): पालक पूड़ी स्वाद के साथ ही सेहतमंद व्यंजन है। जिसे गेहूं के आटे में पिसा हुआ पालक मिलाकर बनाया जाता है।

भुट्टे की कीस (Corn Cheese): यह एमपी के इंदैर का एक अनोखा व्यंजन है। जिसे कसा हुआ मक्का मसालों, दूध और घी के साथ भूना जाता है। जिसके बाद यह मलाईदार और हल्का मसालेदार व्यंजन बनता है।

भोपाली कोरमा (Bhopali Korma): यह राजधानी भोपाल का बहुत ही स्वादिष्ट और खुशबूदार व्यंजन है। इसको बनाने के लिए मटन को दही, नारियल और मसालों की ग्रेवी के साथ धीमी आंच में पकाया जाता है।

मावा बाटी (mawa baati): यह खोए से बनी एक स्वादिष्ट मिठाई है। जिसे गोल आकार में बनाकर सूखे मेवे भरे जाते हैं। इसके बाद चासनी में डुबोकर खाया जाता है।

सीख कबाब (Seekh Kebab): यह मसालेदार कीमा बनाया हुआ मांस से बनाए जाने वाला लोकप्रिय स्ट्रीट फूड है। इसे आमतौर पर पुदीने की चटनी और प्याज के छल्लों के साथ परोसा जाता है।

साबूदाना खिचड़ी (Sabudana Khichdi): यह काफी हल्का और पौष्टिक व्यंजन है। जो भिगोए हुए साबूदाना से बनाया जाता है।यह व्यंजन हल्के मसालेदार स्वाद के साथ नरम और कुरकुरे बनावट का एक शानदार मिश्रण है।

जलेबी (Jalebi): जलेबी एमपी की सबसे पसंदीदा मिठाई है। यह बाहर से कुरकुरी और अंदर से चाशनी भरा होता है। इसे अक्सर गर्मागर्म पोहे के साथ खाया जाता है।