Mahakal Mandir Controversy: महाकाल मंदिर में सुरक्षा गार्ड पर महिला से मारपीट का आरोप, मंदिर प्रबंधन पर उठे सवाल

Ujjain: Woman alleges assault at Mahakal temple, raising questions about security arrangements.
X

उज्जैन: महाकाल मंदिर में महिला से मारपीट का आरोप, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल।

उज्जैन महाकालेश्वर मंदिर में मुंबई से आई महिला श्रद्धालु ने सुरक्षा गार्ड पर मारपीट और धक्का-मुक्की का आरोप लगाया है। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद मंदिर प्रबंधन पर सवाल खड़े हो गए हैं।

गुरजीत कौर की रिपोर्ट: मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले में स्थित महाकालेश्वर मंदिर से एक महिला श्रद्धालु के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है। मुंबई से दर्शन के लिए आई महिला ने आरोप लगाया है कि मंदिर के सुरक्षाकर्मियों ने उसके साथ धक्का-मुक्की की और जबरन परिसर से बाहर निकाल दिया। घटना गुरुवार रात करीब 10 बजे की बताई जा रही है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
घटना के दौरान मौके पर मौजूद श्रद्धालुओं ने वीडियो बनाए, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। वीडियो में महिला को रोते-चिल्लाते हुए देखा जा सकता है। आरोप है कि सुरक्षाकर्मियों और मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने महिला के साथ खड़े अन्य श्रद्धालुओं को भी बाहर निकालकर गेट बंद कर दिया।

महिला श्रद्धालु का आरोप
महिला की पहचान रेशमा सोनेवाड़े के रूप में हुई है। रेशमा अपनी तीन महिला मित्रों के साथ नियमित दर्शन कतार में खड़ी थीं। उनका आरोप है कि पुरुष और महिला सुरक्षा गार्ड श्रद्धालुओं को धक्का देकर आगे बढ़ा रहे थे। विरोध करने पर कथित तौर पर उनके साथ मारपीट की गई।

‘कंधे पर हाथ रखकर धकेला गया’
रेशमा का कहना है कि पुरुष सुरक्षा गार्ड महिलाओं के कंधों पर हाथ रखकर उन्हें आगे की ओर धकेल रहे थे। आपत्ति जताने पर महिला गार्ड को बुलाया गया और फिर मारपीट की गई। धक्का-मुक्की के दौरान चोट लगने का भी आरोप महिला ने लगाया है। इसके बाद उन्होंने महाकाल थाने में आवेदन दिया।

मंदिर समिति का पक्ष
मामले में मंदिर समिति ने महिला पर मंदिर परिसर में हंगामा करने और सुरक्षाकर्मियों के साथ मारपीट करने का आरोप लगाते हुए थाने में आवेदन दिया है। हालांकि इस पूरे घटनाक्रम पर मंदिर प्रशासन की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

पहले भी उठ चुके हैं सवाल
गौरतलब है कि इससे पहले भी महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं के साथ कथित बदसलूकी के मामलों को लेकर सवाल उठते रहे हैं। इस बार महिला श्रद्धालु द्वारा लगाए गए आरोपों के बाद मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था और व्यवहार को लेकर एक बार फिर बहस तेज हो गई है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story