टोल प्लाजा में महिला यात्रियों की पिटाई: उज्जैन के बदनावर-बड़नगर हाईवे पर विवाद; 5 कर्मचारी गिरफ्तार; Video देखें

Ujjain toll plaza dispute
X

मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में टोल कर्मचारियों की दबंगई सामने आई है। बदनावर-बड़नगर हाईवे टोल प्लाजा पर तैनात लोगों ने कार सवार परिवार से जमकर मारपीट की है। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद रविवार को स्थानीय लोगों टोल प्लाजा पर प्रदर्शन किया।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में टोल कर्मचारी कार सवार लोगों से न सिर्फ बदसलूकी करते दिख रहे हैं, बल्कि उनके साथ धक्का मुक्की और मारपीट करते हुए गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए। कई लोगों को गंभीर चोंटें आई हैं।

टोल प्लाजा पर यह विवाद टैक्स वसूली को लेकर बहस से शुरू हुआ था, लेकिन देखते ही देखते यह गंभीर झड़प में बदल गया। मारपीट में कई लोग घायल हो गए हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है।

यह आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने विरोध प्रदर्शन के बाद टोल प्लाजा पर जवान तैनात कर जांच होने तक प्रदर्शनाकरियों से शांति बनाए रखने का आग्रह किया है। इंगोरिया पुलिस ने वीडियो में दिख रहे पांच टोल कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। इनमें खरसोद खुर्द निवासी सुरेंद्र सिंह उर्फ ​​सोनू सिंह (35), भाटपचलाना निवासी हर्षवर्धन सिंह, भेरावद निवासी संदीप चौधरी (26), तलेन निवासी रणवीर उमठ (28) और विजेंद्र चंद्रवंशी शामिल हैं।

आए दिन होती है वारदात

प्रदर्शनकारियों ने बताया कि टोल प्लाजा में आए दिन इस तरह की वारदातें होती हैं, लेकिन पुलिस कभी गंभीर पूर्वक कार्रवाई नहीं करती। उन्होंने टोल प्लाजा पर उचित सुरक्षा व्यवस्था किए जाने और आरोपियों के खिलाफ सख्म कार्रवाई की मांग की है।

सांसद फिरोजिया ने ली जानकारी
पुलिस ने सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। साथ ही कहा, आमजन की सुरक्षा और शांति बनाए रखने पुलिस सदैव तत्पर रहती है। उज्जैन सांसद अनिल फिरोजिया ने भी मामले की जानकारी ली है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story