टीकमगढ़: भाजपा नेता के पति के अवैध शराब बेचने का वीडियो वायरल! कांग्रेस ने मोहन सरकार पर साधा निशाना

Tikamgarh bjp leader husband illegal liquor trade video Viral
X

 भाजपा नेता के पति के अवैध शराब धंधे का वीडियो वायरल

पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता अरुण यादव ने एक वीडियो जारी करके दावा किया है कि भाजपा मंडल अध्यक्ष के पति खुलेआम अवैध शराब बेच रहे हैं। देखें वीडियो।

भोपाल। मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार पर बड़ा आरोप लगा है। पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता अरुण यादव ने एक वीडियो जारी करके दावा किया है कि भाजपा मंडल अध्यक्ष के पति खुलेआम अवैध शराब बेच रहे हैं।

अवैध शराब बेच रहे भाजपा मंडल अध्यक्ष के पति का वीडियो वायरल

वीडियो में टीकमगढ़ जिले के ग्राम नन्हीं टेहरी में बुढेरा मंडल अध्यक्ष रामा रजक के पति लल्लू रजक को अवैध शराब बेचते हुए दिखाया गया है। अरुण यादव ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए भाजपा सरकार पर हमला बोला।


अरुण यादव का बयान

अरुण यादव ने कहा, "भाजपा में माफियाओं की सरकार चल रही है। एक तरफ सरकार नशामुक्ति अभियान चलाती है, दूसरी तरफ भाजपा नेता खुद अवैध शराब का धंधा कर रहे हैं। यह सरकार ड्रग माफिया + शराब माफिया + खनिज माफिया + शिक्षा माफिया का गठजोड़ है।"

भाजपा का नशामुक्ति अभियान

यादव ने आगे कहा कि भाजपा का नशामुक्ति अभियान सिर्फ एक ढोंग है। असल में पार्टी के नेता और उनके परिवार वाले अवैध शराब के धंधे में लिप्त हैं।

इस वीडियो के सामने आने के बाद अब देखना होगा कि भाजपा सरकार इस मामले में क्या कार्रवाई करती है। पुलिस ने अभी तक इस मामले में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story