MP Crime News: धार में अवैध शराब माफिया का तांडव, कंपनी कर्मचारियों को लाठी-डंडों से पीटा

dhar crime news: धार में अवैध शराब का खेल: वाहन रोकते ही हमला, कर्मचारी इंदौर रेफर | MP News
X

MP News: धार में अवैध शराब से भरे वाहन को रोकते ही हमला, शराब कंपनी का कर्मचारी गंभीर घायल

MP Crime News: धार के बदनावर में अवैध शराब ले जा रहे बदमाशों ने वाहन रोकने पर शराब कंपनी के कर्मचारियों पर हमला कर दिया। CCTV में कैद वारदात, एक कर्मचारी गंभीर घायल, इंदौर रेफर।

गुरजीत कौर की रिपोर्ट: धार जिले के बदनावर में अवैध शराब ले जा रहे बदमाशों ने शराब कंपनी के कर्मचारियों पर जानलेवा हमला कर दिया। यह घटना शुक्रवार सुबह की है, जिसका CCTV फुटेज भी सामने आया है। हमले में गंभीर रूप से घायल कर्मचारी को इलाज के लिए इंदौर रेफर किया गया है।

पुलिस के अनुसार, शराब ठेकेदार के कर्मचारी क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर नजर रखते हैं। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि एक वाहन में अवैध शराब की तस्करी की जा रही है। इसके बाद कर्मचारियों ने संदिग्ध वाहन का पीछा किया।

बरोली बस स्टैंड के पास हमला
वाहन को बरोली बस स्टैंड के पास रोका गया। जैसे ही गाड़ी रुकी, अंदर बैठे बदमाशों ने कर्मचारियों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में एक कर्मचारी को गंभीर चोटें आईं, जबकि कर्मचारियों की गाड़ी को भी नुकसान पहुंचाया गया।

घायल कर्मचारी इंदौर रेफर
घायल कर्मचारी की पहचान विशाल जायसवाल के रूप में हुई है। शराब कंपनी से जुड़े लोगों के अनुसार, गंभीर हालत को देखते हुए उसे इंदौर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

CCTV फुटेज के आधार पर जांच
पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई है। हालांकि, मौके से कोई अवैध शराब बरामद नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि करीब आधे घंटे तक बदमाशों और कर्मचारियों के बीच मारपीट होती रही। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है और सख्त कार्रवाई की बात कही गई है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story