Tourist Places: ओरछा-मांडू समेत 7 पर्यटन स्थलों में मिलेगा टेंट सिटी का मजा; MPTB ने जारी किया टेंडर

MP : ओरछा-मांडू समेत 7 पर्यटन स्थलों में मिलेगा टेंट सिटी का मजा ; टेंडर जारी
X

MP : ओरछा-मांडू समेत 7 पर्यटन स्थलों में मिलेगा टेंट सिटी का मजा ; टेंडर जारी  

ओरछा, मांडू, तामिया, हनुवंतिया, चंदेरी और कूनो में 3 स्टार सुविधाओं वाली टेंट सिटी। अक्टूबर से कर सकेंगे बुकिंग। पढ़ें डिटेल्स

MP Tourist Places Tent city: मध्य प्रदेश में पर्यटन प्रेमियों के लिए अच्छी खबर है। अगले चार माह यहां पर्यटन महोत्सव मनाया जाना है। जिसके तहत ओरछा, मांडू, तामिया, हनुवंतिया, चंदेरी और कूनो समेत एमपी के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर टेंट सिटी समेत अन्य लग्जरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, वह भी काफी किफायती दामों पर।

पर्यटन महोत्सव के दौरान इन पर्यटन स्थलों में पैराग्लाइडिंग, हॉट एयर बैलूनिंग, रिवर क्रूज़, ट्रैकिंग और बोटिंग जैसी साहसिक खेल गतिविधियाँ और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पर्यटक भी इन गतिविधियों का हिस्सा बन सकेंगे। यहां उन्हें टेंट सिटी के साथ मध्य प्रदेश की समृद्ध संस्कृति से रूबरू होने का मौका मिलेगा।

पर्यटकों के लिए खास इंतजाम

  • मध्य प्रदेश अपनी प्राकृतिक खूबसूरती और प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों के लिए देश दुनिया में मशहूर है। खासकर, ओरछा, मांडू, तामिया, हनुवंतिया और चंदेरी की प्राकृतिक सुंदरता और वहां के ऐतिहासिक स्मारक सैलानियों की पहली पसंद हैं। हर साल यहां हजारों पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं।
  • मध्य प्रदेश का गांधीसागर डैम पिछले कुछ वर्षों में जल क्रीड़ा के यूनिक डेस्टिनेशन के तौर पर अपनी पचाहन बना रहा है। जबकि, कूनो वन्यजीव प्रेमियों के लिए मनोरंजक छुट्टियाँ प्रदान करता है।
  • इन स्थलों पर टेंट सिटी के साथ पैराग्लाइडिंग, हॉट एयर बैलूनिंग, रिवर क्रूज़, ट्रैकिंग और बोटिंग जैसी साहसिक गतिविधियों में होंगी। जल निकायों वाले स्थलों पर जल क्रीड़ा और समुद्र तट खेलों का आयोजन किया जाएगा।
  • योग और ध्यान सत्र तथा आयुर्वेदिक उपचार की व्यवस्था भी इस महोत्सव का हिस्सा होगी। लोक नृत्य, शास्त्रीय संगीत समारोह और नाटक आगंतुकों को राज्य की कला और संस्कृति से परिचित कराएँगे।
  • आगंतुक हस्तशिल्प की वस्तुएँ भी खरीद सकेंगे और स्थानीय व्यंजनों का आनंद ले सकेंगे। मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड (एमपीटीबी) इस महोत्सव का आयोजन करेगा।

कंपनियों से 5-10 वर्षों के लिए अनुबंध

मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड (एमपीटीबी) के युवराज पडोले ने बताया कि 7 पर्यटन स्थलों पर टेंट सिटी स्थापित करने और उन्हें संचालित करने के लिए निजी कंपनियों के साथ दीर्घकालिक अनुबंध करने का निर्णय लिया गया है। ये अनुबंध अब 5-10 वर्षों के लिए किए जाएँगे।

गांधीसागर में गुजरात की कंपनी को जिम्मा

युवराज पडोले के मुताबिक, ओरछा, मांडू, तामिया और हनुवंतिया में टेंट सिटी के लिए निविदाएँ आमंत्रित की गई हैं। जबकि, कुनो और गांधीसागर में टेंट सिटी गुजरात की लालूजी एंड संस को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं चंदेरी में सनसेट रिज़र्व्स यह काम करेगा।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story