Singrauli: पुलिस कस्टडी में CISF जवान की हत्या के आरोपी की संदिग्ध मौत, हार्ट अटैक का दावा; PM रिपोर्ट का इंतजार

Singrauli News: Accused of murdering a CISF jawan dies in police custody, suspected of heart attack.
X

Singrauli News: पुलिस कस्टडी में CISF जवान की हत्या के आरोपी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका। 

सिंगरौली में CISF जवान की पीट-पीटकर हत्या के मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी की पुलिस कस्टडी में मौत हो गई। पुलिस हार्ट अटैक की बात कह रही है, जबकि मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद सामने आएगी।

गुरजीत कौर की रिपोर्ट: सिंगरौली जिले से एक बेहद संवेदनशील और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां CISF जवान की हत्या के आरोपी की पुलिस कस्टडी में मौत हो गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की मौत हार्ट अटैक से हुई, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही असल कारण स्पष्ट होगा।

जिस आरोपी की मौत हुई है, उस पर CISF जवान की बेरहमी से पिटाई कर हत्या करने का आरोप था। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है।

NCL अमलोरी खदान में हुई थी वारदात

यह मामला सिंगरौली जिले के नवानगर थाना क्षेत्र स्थित NCL अमलोरी कोयला खदान से जुड़ा है। यहां चोरी की नीयत से घुसे कुछ कबाड़ियों को ड्यूटी पर तैनात CISF जवान सतेंद्र ने रोकने की कोशिश की थी।

इसी दौरान कबाड़ियों ने जवान पर हमला कर दिया और उसे अधमरा होने तक पीटा। गंभीर हालत में सतेंद्र को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

हत्या के बाद पुलिस की त्वरित कार्रवाई

घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर त्वरित कार्रवाई की और हत्या में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार किया। इस मामले में मुख्य आरोपी की पहचान रामावतार सिंह के रूप में हुई थी।

आरोपियों को न्यायालय में पेश किए जाने के बाद पुलिस को तीन दिन की रिमांड मिली थी।

पुलिस कस्टडी में आरोपी की मौत

पुलिस के अनुसार, रिमांड के दौरान मुख्य आरोपी रामावतार सिंह के सीने में अचानक दर्द हुआ। उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

SDOP का बयान

इस पूरे मामले पर SDOP राहुल सैयाम ने बताया कि आरोपी की मौत के हर पहलू की विस्तृत और निष्पक्ष जांच की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story