कांग्रेस MLA पर FIR: रीवा में वेतन मांगने पर युवक की पिटाई; थाने में BJP नेताओं का धरना

रीवा में वेतन मांगने पर युवक की पिटाई; कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा पर FIR
X

रीवा में वेतन मांगने पर युवक की पिटाई; कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा पर FIR

रीवा में सैलरी मांगने पर युवक से मारपीट; सेमरिया से कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा सहित अन्य पर एफआईआर: विधायक स्टाफ ने उंगली काटने का लगाया आरोप। पढ़ें पूरी खबर।

Congress MLA Abhay Mishra FIR: मध्य प्रदेश के रीवा जिले में चौंकाने वाली विवाद सामने आया है। पुलिस ने सेमरिया से कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा सहित अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। अभिषेक तिवारी नामक युवक ने उन पर थर्ड डिग्री टॉर्चर का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई है। विधायक के स्टॉफ ने भी अभिषेक के खिलाफ FIR कराई है।

सेमरिया विधायक के स्टाफ में तैनात कर्मचारी अशोक तिवारी ने अभिषेक तिवारी पर उंगली काटने का आरोप लगाया है। मामला अब राजनीतिक रंग ले चुका है। भाजपा नेतओं ने इसे विधायक की गुंडागर्दी बताते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है।

अभिषेक तिवारी ने क्या कहा?

अभिषेक तिवारी फिलहाल, अस्पताल में भर्ती है। उसके शरीर पर कई जगह चोट के गंभीर निशान हैं। बताया कि मैं सैलरी मांगने के लिए गया था, लेकिन अभय मिश्रा गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर लाठी-डंडों से पिटाई शुरू कर दी। उनके 10-12 गुर्गों ने भी मारपीट की है।

विधायक की सफाई, पीड़ित को बताया नशेड़ी

कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा ने सभी आरोपों को निराधार बताया है। कहा, मैं अभी सिंगापुर से लौटा हूं। अभिषेक तिवारी नशेड़ी है। उसने मेरे कर्मचारी की उंगली काट ली। अब भाजपा के इशारे पर झूठे आरोप लगा रहा है।

सिंघार और कटारे ने उठाए सवाल

विधानसभा नेता प्रतिपक्ष उमंग सिघार और उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। कहा, यह मुकदमा भाजपा की घबराहट और तानाशाही मानसिकता का प्रतीक है। विधानसभा सत्र शुरू होने से पहले विपक्ष की आवाज़ दबाने की साजिश है। मध्यप्रदेश कांग्रेस का हर विधायक अभय मिश्रा के साथ चट्टान की तरह खड़ा है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story