रीवा GMH में घमासान: गायनी विभाग में डॉक्टरों की जंग पहुंची मंत्रालय, जानें पूरा विवाद

गायनी विभाग में डॉक्टरों की जंग पहुंची मंत्रालय, जानें पूरा विवाद
X

Rewa GMH

रीवा के संजय गांधी स्मृति चिकित्सालय (GMH) के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में चल रहा विवाद अब तूल पकड़ चुका है। वरिष्ठ और कनिष्ठ चिकित्सकों के बीच जारी मतभेद मंत्रालय तक पहुंच गया है।

Rewa News: रीवा के संजय गांधी स्मृति चिकित्सालय (GMH) के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में चल रहा विवाद अब तूल पकड़ चुका है। वरिष्ठ और कनिष्ठ चिकित्सकों के बीच जारी मतभेद मंत्रालय तक पहुंच गया है। डॉक्टर पूजा गंगवार ने विभागाध्यक्ष डॉ. बीनू सिंह पर गंभीर आरोप लगाते हुए स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल से मुलाकात की है। वहीं, अस्पताल प्रशासन ने डॉक्टर पूजा के आरोपों को पूरी तरह अस्वीकार करते हुए इसे मरीज की मौत की जांच से बचने की कोशिश बताया है।

डॉक्टर पूजा के आरोप

डॉ. पूजा गंगवार ने आरोप लगाया कि HOD डॉ. बीनू सिंह के व्यवहार, कार्यशैली और अनुशासनहीनता के चलते विभाग में काम करना बेहद चुनौतीपूर्ण हो गया है। उनका कहना है कि विभाग में लगातार तनावपूर्ण माहौल है। मरीजों की मौत होती रहती है। विभागाध्यक्ष निजी कार्यक्रमों और शादियों में व्यस्त रहती हैं, इन्हीं गंभीर आरोपों के आधार पर उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री को लिखित शिकायत सौंपी।

स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात की

श्याम शाह मेडिकल कॉलेज के कई वरिष्ठ और कनिष्ठ डॉक्टरों ने मंत्री राजेंद्र शुक्ल से मुलाकात कर स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि- HOD का व्यवहार अमर्यादित है। कार्य वातावरण शत्रुतापूर्ण हो चुका है। अनावश्यक दबाव के कारण काम प्रभावित हो रहा है। मंत्री ने डॉक्टरों को आश्वासन दिया कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होगी और मरीजों की सेवाएं प्रभावित नहीं होने दी जाएंगी।

अस्पताल प्रशासन का पलटवार

अस्पताल प्रशासन ने डॉक्टर पूजा के आरोपों को गलत बताया है। उनका कहना है कि 2 नवंबर को डॉ. पूजा की ड्यूटी में एक प्रसूता की मौत हुई। इस मामले में उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया। 7 नवंबर को इसी मामले में CM हेल्पलाइन पर 3 शिकायतें दर्ज हुईं। लेकिन स्पष्टीकरण देने के बजाय उन्होंने उसी दिन इस्तीफा दे दिया। प्रशासन के अनुसार यह पूरा विवाद जांच से बचने का प्रयास हो सकता है।

डीन की प्रतिक्रिया: “तीन डॉक्टरों ने दिया इस्तीफा

मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. सुनील अग्रवाल ने भी घटना पर बयान दिया, उन्होंने बताया कि गायनी विभाग की डॉ. कल्पना यादव, डॉ. सरिता सिंह, और डॉ. पूजा गंगवार इन तीनों ने निजी कारणों से इस्तीफा दिया है। डीन ने यह भी कहा कि इनमें से दो डॉक्टर निजी प्रैक्टिस करती हैं, जो इस्तीफे का संभावित कारण हो सकता है।


WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story