रक्षाबंधन पर बहनों को तोहफा: सिटी बसों में फ्री सफर; नहीं लगेगा किराया

Bhopal City Bus Free Travel
X

 Bhopal City Bus

आज महिलाएं शाम 9 बजे तक सिटी बसों में बिल्कुल मुफ्त सफर कर सकती हैं।

Bhopal News: रक्षाबंधन के मौके पर भोपाल नगर निगम ने शहर की बहनों को खास तोहफा दिया है। आज महिलाएं शाम 9 बजे तक सिटी बसों में बिल्कुल मुफ्त सफर कर सकती हैं। इस पहल के तहत बहनों से किसी भी प्रकार का किराया नहीं लिया जा रहा है।

महापौर मालती राय ने बताया कि हर साल रक्षाबंधन पर बहनों को भाई के पास पहुंचने और राखी बांधने के लिए यह सुविधा दी जाती है। इस बार भी ‘शहर सरकार’ की ओर से यह सौगात दी गई है, जिससे बहनें पूरे शहर में बिना किराए के यात्रा कर सकती हैं।

फिलहाल सिर्फ 8 रूट पर बस सेवा

पहले भोपाल में 25 रूट पर 368 सिटी बसें दौड़ती थीं, लेकिन पिछले एक साल में ढाई सौ से ज्यादा बसें बंद हो गई हैं। वर्तमान में केवल 80 बसें चल रही हैं और ये भी सिर्फ 8 रूट पर उपलब्ध हैं। इनमें बैरागढ़ से अवधपुरी, न्यू मार्केट, अयोध्या बायपास, करोंद, एमपी नगर, मिसरोद, मंडीदीप, भोजपुर, होशंगाबाद रोड, कटारा हिल्स, कोलार रोड, गांधीनगर, रायसेन रोड जैसे प्रमुख रूट शामिल हैं।

महिला यात्रियों की बड़ी संख्या

जब सभी बसें चल रही थीं, तब एक दिन में डेढ़ लाख से ज्यादा यात्री सफर करते थे, जिनमें करीब 40% यानी लगभग 60 हजार महिला यात्री शामिल थीं। वर्तमान में रोजाना लगभग 50 हजार लोग बसों से सफर करते हैं, जिनमें आधी संख्या महिलाओं की है। सामान्य दिनों में किराया न्यूनतम ₹7 से अधिकतम ₹42 तक होता है, लेकिन आज रक्षाबंधन पर यह पूरी तरह मुफ्त है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story