Road Accident: 90+ स्पीड; ड्राइवर को आई झपकी, डिवाइडर से टकराई 'XUV 500'; मां-बेटे समेत 4 की मौत

Rajgarh Road Accident
Rajgarh Road Accident: मध्यप्रदेश के राजगढ़ में भीषण हादसा हो गया। 'रामलला' के दर्शन कर 'अयोध्या से सूरत लौट रहा परिवार का एक्सीडेंट हो गया। हाईवे पर 90 की स्पीड में दौड़ रही 'XUV 500' कार के ड्राइवर को झपकी आ गई। कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। धड़ाम सी आवाज आई। कार क्षतिग्रस्त हो गया। कार सवार मां-बेटे समेत 4 की दर्दनाक मौत हो गई। तीन लोग घायल हैं। हादसा पचोर के पास हुआ। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती करवा दिया है।
कैसे हुआ हादसा?
जानकारी के मुताबिक, यूपी के गोंडा निवासी दुबेपुरवा सूरत में काम करते हैं। दुबेपुरवा अपने परिवार के साथ शादी समारोह में शामिल होने गांव गए थे। शादी में शामिल होकर अयोध्या गए। रामलला के दर्शन किए। बुधवार शाम को दो कार से सूरत के लिए रवाना हुए। रास्ते में सभी ने ढाबे पर चाय पी। चाय पीने के बाद फिर रवाना हुए। हाईवे पर दौड़ रही तेज रफ्तार एक्सयूवी 500 कार के ड्राइवर भोलेनाथ दुबे को झपकी आ गई।
हादसे में इनकी हुई मौत
पचोर के पास कार डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर होते ही कार क्षतिग्रस्त हो गई। कार से धुआं उठने लगा। धुआं देखकर ट्रक चालकों ने मदद की। कार से सभी को बाहर निकाला। पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सभी को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने अनमोल दुबे (16) और प्रियांशु पांडे (11) को मृत घोषित कर दिया। कुछ देर तक चले इलाके के दौरान प्रमिला पांडे (55) और शिव देवी तिवारी (45) की मौत की मौत हो गई। पुष्टम दुबे (50), अंशिका दुबे (14) और भोलेनाथ दुबे का इलाज चल रहा है।