राजा हत्याकांड: सोनम ने फिल्म देखकर रची थी हत्या की साजिश, पुलिस पूछताछ में हुए चौंकाने वाले खुलासे

राजा रघुवंशी हत्या: पत्नी सोनम और राज कुशवाहा सहित 5 आरोपी 8 दिन की रिमांड पर।
Raja Raghuvanshi murder case : इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड में 5 आरोपियों को 8 दिन की रिमांड पर लिया गया है। गुरुवार (12 जून) को मेघालय पुलिस राजा की पत्नी सोनम और उसके कथित प्रेमी राज कुशवाहा सहित अन्य आरोपियों का आमना-सामना कराएगी। सभी के स्टेटमेंट क्रॉस वेरिफिकेशन कराए जाएंगे। इस घटना में जैसे जैसे पुलिस जांच आगे बढ़ रही है, चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। घटना ही हर छोटी बड़ी अपडेट जानकारी के लिए हमारे हरिभूमि के इस लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें।
राजा रघुवंशी हत्याकांड की लाइव अपडेट्स
Live Updates
- 12 Jun 2025 8:50 PM IST
डॉ. बबीता सिंह चौहान की सोनम रघुवंशी केस पर कड़ी प्रतिक्रिया
उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान ने औरैया दौरे के दौरान सोनम रघुवंशी मामले को “अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और भारतीय संस्कृति के विपरीत” बताया। उन्होंने कहा कि जांच जारी है और दोषी चाहे पुरुष हो या महिला, कड़ी सजा मिलनी चाहिए।
उन्होंने जबरदस्ती और जल्दबाजी में होने वाली शादियों को ऐसी घटनाओं की जड़ बताया और समाज से संवाद, समझ और काउंसलिंग पर जोर दिया। साथ ही, उन्होंने युवाओं से खुले मन से रिश्तों को समझने और माता-पिता से बच्चों की इच्छाओं का सम्मान करने की अपील की।
पुरुष आयोग की मांग पर उन्होंने कहा कि महिलाओं के खिलाफ अपराध अधिक हैं, पर यदि महिलाएं भी अपराध करें तो उन्हें भी बराबर दंड मिलना चाहिए।
- 12 Jun 2025 1:55 PM IST
एसआईटी ने सोनम से पूछे कई सवाल
सूत्रों के अनुसार, एसआईटी ने गुरुवार को आरोपियों से पूछताछ की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस दौरान सबसे पहले सोनम रघुवंशी से सवाल-जवाब किए गए। सामने आई जानकारी के मुताबिक, सोनम ने पुलिस को बताया कि उसने फिल्में और क्राइम शोज देखकर हत्या की साजिश रची थी। पूछताछ के दौरान पुलिस ने उससे आधा दर्जन से अधिक सवाल पूछे। हालांकि, सोनम ने इन सवालों के क्या जवाब दिए, इस बारे में फिलहाल पुलिस ने कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की है।
- 12 Jun 2025 1:53 PM IST
राजा रघुवंशी मर्डर: सोनम ने 14 दिन कहां गुजारे?
राजा रघुवंशी मर्डर केस में एक और बड़ा खुलासा हुआ है। राजा के भाई पिपिन ने आशंका जताई है कि राज रघुवंशी की हत्या के बाद सोनम 14 दिन राज की बहन के घर रुकी थी। पुलिस ने उसे गाजीपुर के काशी ढाबे से गिरफ्तार किया है। उसके पहले वह वाराणसी में दिखी थी। फरारी के दौरान सोनम की तीन अन्य लोगों ने मदद की है।
- 12 Jun 2025 12:57 PM IST
पड़ोसी बोला-पता नहीं सोनम को अचानक क्या हुआ
सोनम के एक अन्य पड़ोसी ने कहा, हम उसके बारे में क्या ही कह सकते हैं? हम यहां रह रहे हैं और बचपन से उसे देख रहे हैं। अच्छी लड़की थी, लेकिन पता नहीं अचानक उसके दिमाग में क्या आया और उसने ऐसा क्यों कर दिया।
- 12 Jun 2025 12:54 PM IST
पड़ोसी बोले-सोनम को शादी से पहले सोचना था
राजा रघुवंशी हत्याकांड पर सोनम के पड़ोसियों ने घटना की निंदा की। कहा, उसे ऐसा ही करना था तो फिर शादी क्यों की। शादी के पहले ही सोच समझकर निर्णय लेती तो न माता-पिता की बदनामी होती और न वह जेल जाती। - 12 Jun 2025 12:43 PM IST
मंत्री अलेक्जेंडर बोले-ये पूर्व नियोजित और संगठित अपराध
मेघालय सरकार के मंत्री अलेक्जेंडर लालू हेक ने कहा, यह पूर्व नियोजित और संगठित अपराध है। मेघालय पुलिस ने इतने कम समय में जो सफलता हासिल की है, वह काबिल-ए-तारीफ है। राजा रघुवंशी के परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। वे सदमे में थे। इसलिए उस समय बिना तथ्यों को जाने मेघालय सरकार और पुलिस पर आरोप लगाए, लेकिन सच्चाई सामने आने के बाद उन लोगों ने माफी भी मांगी है। सोनम का सूटकेस जो होम स्टे में छूट गया था। उसमें मंगलसूत्र और अंगूठी मिली है। जो कि बहुत महत्वपूर्ण सुराग था। मेघालय सरकार चाहती है कि आरोपियों को सख्त सजा मिले।
- 12 Jun 2025 12:33 PM IST
राजा रघुवंशी मर्डर: सोनम ने फिल्म देखकर रची थी हत्या की साजिश
राजा रघुवंशी हत्याकांड में मेघालय पुलिस उसकी पत्नी सोनम से पूछताछ कर रही है। उसने हत्या से जुड़े कई सनसनीखेज खुलासे किए हैं। सोनम ने पुलिस को बताया कि हत्या की साजिश उसने फिल्म देखकर रची थी। - 12 Jun 2025 12:25 PM IST
राजा हत्याकांड: राज की मां बोली-मेरा बेटा ऐसा नहीं कर सकता
राजा रघुवंशी हत्याकांड के आरोपी राज कुशवाह की मां ने बताया कि सोनम ने राजा से ही शादी की थी। मेरा बेटा तो राजा को जानता ही नहीं था। राज सोनम से छोटा है। वह ऐसा कभी नहीं कर सकता। उसे राजा की हत्या से क्या मिलेगा।
VIDEO | Indore: “It was Sonam who got married (To Raja). Raj didn’t even know Raja. What will Raj get from doing all this? He cannot do such things. Raj is younger than Sonam. He will never do such things,” says mother of Raj Kushwaha, the accused in Raja Raghuvanshi murder case.… pic.twitter.com/86ETS5fvCy
— Press Trust of India (@PTI_News) June 12, 2025 - 12 Jun 2025 12:14 PM IST
राजा हत्याकांड: पुलिस को गुमराह करने सोशल मीडिया पोस्ट
राजा रघुवंशी हत्याकांड में उनकी पत्नी सोनम ने राजा की मौत के एक घंटे बाद उनके सोशल मीडिया अकाउंट से पोस्ट करके पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। उसने हत्या को दुर्घटना या आत्महत्या दिखाने के लिए पोस्ट किया और फिर शव के साथ ही उसका फोन भी खाई में फेंक दिया।
- 12 Jun 2025 11:06 AM IST
मेघालय हनीमून: शिलांग की इस पहाड़ी पर गए थे राजा-सोनम
राजा रघुवंशी और उसकी पत्नी सोनम रघुवंशी मेघालय के शिलांग में वेई सावडोंग फॉल्स के पास सुनसान जंगल में गए थे। कुछ देर बाद तीन अन्य लोग पहुंचे, राजा की हत्या कर दी। सोनम की मदद से शव खाई में फेंक दिया और मौके से फरार हो गए।
Shillong, Meghalaya: In the Raja Raghuvanshi murder case, Sonam Raghuvanshi went with him to a secluded forest near Wei Sawdong Falls. Three others arrived shortly after, killed Raja, and with Sonam’s involvement, threw his body into a gorge. All accused fled the scene following… pic.twitter.com/Ms1uyEH4oX
— IANS (@ians_india) June 12, 2025