Indian Railways: दीपावली-छठ पूजा के बाद यात्रियों के लौटने का सिलसिला शुरू, रेलवे ने चलाई 4 स्पेशल ट्रेनें; देखें लिस्ट

दीपावली-छठ के बाद घर लौट रहे यात्रियों के लिए रेलवे की 4 स्पेशल ट्रेनें.
भोपाल। दिवाली और छठ पूजा के बाद लोग अब अपने काम-धंधे की ओर लौटने लगे हैं। यात्रियों की तादात को देखते हुए रेलवे ने स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। यह फैसला यात्रियों की मांग को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, ताकि उन्हें सफर में कोई दिक्कत नहीं हो और समय पर लौट सकें। इसके तहत जिन चार स्पेशल ट्रेनों को चलाया जा रहा है, वह सभी ट्रेनें भोपाल मंडल के इटारसी स्टेशन से होकर गुजरेंगी।
ये ट्रेनें कहां से कहां तक जाएंगी और उनका टाइम क्या होगा? यहां चारों स्पेशल ट्रेन का पूरा शेड्यूल सभी जानकारी के साथ दिया गया है।
1- बरौनी-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल ट्रेन (1 ट्रिप)
05265 बरौनी से बांद्रा टर्मिनस स्पेशल ट्रेन 11 नवंबर को दोपहर 12 बजे बरौनी स्टेशन से प्रस्थान करेगी। दूसरे दिन सतना मध्य रात्रि 01:20 बजे पहुंचेगी। इसके बाद कटनी 02:55 बजे, जबलपुर 04:05 बजे, इटारसी 09:05 बजे पहुंचेगी। तीसरे दिन प्रात: 05:45 बजे बांद्रा टर्मिनस स्टेशन पहुंचेगी।
2. बरौनी-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल ट्रेन (1 ट्रिप)
05267 बरौनी से बांद्रा टर्मिनस स्पेशल ट्रेन 12 दिसंबर को दोपहर 12 बजे बरौनी स्टेशन से प्रस्थान करेगी। दूसरे दिन सतना मध्य रात्रि 01:20 बजे, कटनी 02:55 बजे, जबलपुर 04:05 बजे और इटारसी पहुंचने का समय सुबह 09:05 बजे निर्धारित है। यह ट्रेन तीसरे दिन प्रात: 05:45 बजे बांद्रा टर्मिनस स्टेशन पहुंचेगी।
3. बरौनी-एरणाकुलम जंक्शन स्पेशल ट्रेन (2 ट्रिप)
ट्रेन नंबर- 05263, बरौनी से बांद्रा टर्मिनस। यह स्पेशल ट्रेन 11 नवंबर एवं 12 नवंबर को रात 22:30 बजे बरौनी स्टेशन से प्रस्थान करेगी। दूसरे दिन सतना सुबह 07:45 बजे, कटनी 09:00 बजे, जबलपुर 10:35 बजे और इटारसी दोपहर 14:20 बजे पहुंचेगी। चौथे दिन यह ट्रेन सुबह 06:00 बजे एरणाकुलम जंक्शन स्टेशन पहुंचेगी।
4. मुजफ्फरपुर जंक्शन-सर एम. विश्वेश्वरय्या टर्मिनल, बेंगलुरु स्पेशल ट्रेन (2 ट्रिप)
ट्रेन नंबर- 05545, मुजफ्फरपुर जंक्शन से सर एम. विश्वेश्वरय्या टर्मिनल बेंगलुरु। ये स्पेशल ट्रेन 11 एवं 12 नवंबर को रात 21:15 बजे मुजफ्फरपुर जंक्शन स्टेशन से रवाना होगी। दूसरे दिन सतना सुबह 08:15 बजे, कटनी 09:20 बजे, जबलपुर 10:45 बजे और इटारसी दोपहर 14:15 बजे पहुंचेगी। तीसरे दिन रात्रि 23:50 बजे सर एम. विश्वेश्वरय्या टर्मिनल, बेंगलुरु स्टेशन पहुंचने का समय निर्धारित है।
