रेल सेवा पुरस्कार 2024: इमरजेसी सेवा में गुना, स्वच्छता में मथेला अव्वल; भोपाल मंडल के 37 कर्मचारयों और 13 स्टेशन-डिपो को अवार्ड

Rail Seva Award 2024 Bhopal
X

Rail Seva Award 2024 Bhopal

भोपाल रेल मंडल के 37 कर्मचारियों और 13 स्टेशन-डिपो को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 'Rail Seva Award 2024' से नवाजा गया है। स्वच्छता में मथेला स्टेशन और आपातकालीन सेवा में गुना स्टेशन ने बाजी मारी है।

Rail Seva Award 2024 : पश्चिमी मध्य रेलवे (WCR) के भोपाल डिवजीन में शुक्रवार (6 जून 2025) को रेल सेवा सम्मान समारोह हुआ। इसमें भोपाल रेल मंडल ने शानदार प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों और स्टेशन/डिपो प्रबंधकों को सम्मानित किया गया। इस दौरान भोपाल मंडल के 37 उत्कृष्ट कर्मचारियों और 13 स्टेशन/डिपो को अलग-अलग श्रेणियों में पुरस्कृत किया गया है।

भोपाल डिवीजन के मथेला स्टेशन को देश का सबसे स्वच्छ स्टेशन घोषित किया गया। जबकि, गुना रेलवे स्टेशन को आपातकालीन सेवा (ART/ARME) श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ चुना गया है। बीना और इटारसी स्टेशन को भी पुरस्कार मिले हैं।




मेहनती रेल कर्मचारियों को मिली पहचान
वरिष्ठ मंडलीय वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया ने बताया कि Rail Seva Award मेहनती रेल कर्मचारियों को पहचान दिलाने का जरिया है। इन अवॉर्ड्स से कर्मचारियों का मनोबल बढ़ता है। भोपाल रेल मंडल की यह उपलब्धि न केवल कर्मचारियों की मेहनत को दर्शाती है, बल्कि रेल सेवाओं में निरंतर सुधार की दिशा में किए जा रहे हमारे प्रयासों को भी सामने लाती है।

बेस्ट परफॉर्मेंस शील्ड पाने वालों में ये शामिल

  • बीना डिपो – सर्वश्रेष्ठ इलेक्ट्रिकल सेवा
  • हरदा डिपो – बेस्ट टेलीकॉम
  • TRS इटारसी डिपो – बेस्ट रोलिंग स्टॉक
  • 18 बंगला रनिंग रूम, इटारसी – श्रेष्ठ रनिंग रूम
  • कमर्शियल ऑफिस भोपाल व स्टेशन सब-कमेटी – हिंदी शील्ड
  • शिवपुरी डिपो: बेस्ट इंजीनियरिंग
  • हबीबगंज कॉलोनी: सबसे अच्छी कॉलोनी मेंटेनेंस
  • पचोर स्टेशन: बेस्ट रोडसाइड कॉलोनी
  • ओबेदुल्लागंज डिपो: बेस्ट TRD

यह अधिकारी रहे मौजूद
रेल सेवा सम्मान समारोह में महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा गुंजन त्रिपाठी, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी विजय सिंह, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया, सभी शाखा अधिकारी, यूनियन पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में रेलवे कर्मचारी उपस्थित रहे।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story