Indore Metro: 6 साल में 6 कदम, महापुरुषों के नाम होंगे स्टेशन, 3 सप्ताह किफायती सफर; जानें इंदौर मेट्रो की खासियत

Indore Metro rail inauguration
Indore Metro Rail Project : इंदौर ने शनिवार को आधुनिकता की नई पटरी पर कदम रखा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने (31 मई 2025 को भोपाल से इंदौर मेट्रो परियोजना के पहले चरण का उद्घाटन किया। लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर मिली इस सौगात से इंदौर अब देश के चुनिंदा महानगरों में शामिल हो गया। इससे न सिर्फ आमजन का आवागमन सुलभ और सुगम बनेगा, बल्कि रोजगार और आर्थिक कल्याण का मार्ग प्रशास्त होगा। आईए जानते हैं इंदौर मेट्रो की खासियत।
इंदौर मेट्रो की नींव 2019 में तत्कालीन सीएम कमलनाथ ने रखी थी। शिवराज सिंह चौहान ने 2021 में इसे आगे बढ़ाते हुए निर्माण कार्य शुरू कराया। मोहन यादव के कार्यकाल में ट्रायल हुआ। 6 साल बाद 31 मई 2025 में 6 किमी के सुपर प्रायोरिटी कॉरिडोर में कॉमर्शियल रन शुरू हुआ। 3 सप्ताह तक यात्रियों को किराए पर विशेष छूट दी जाएगी।
माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi ने भोपाल से इंदौर मेट्रो का वर्चुअल उद्घाटन किया।
— Indore Metro Rail (@IndoreMPMRCL) May 31, 2025
इस अवसर पर इंदौर में श्री तोखन साहू, माननीय राज्य मंत्री, आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय, श्री शंकर लालवानी सांसद, कैलाश विजयवर्गीय ,माननीय मंत्री, नगरीय विकास एवं आवास, पुष्यमित्र भार्गव ,… pic.twitter.com/Sbz3IumYzQ
इंदौर मेट्रो: सुपर प्रायोरिटी कॉरिडोर
इंदौर मेट्रो के प्रारंभिक चरण में 6 किलोमीटर लंबे "सुपर प्रायोरिटी कॉरिडोर" पर यात्री सेवा शुरू की गई है। इसमें गांधी नगर, सुपर कॉरिडोर-6, सुपर कॉरिडोर-5, सुपर कॉरिडोर-4 और सुपर कॉरिडोर-3 पांच स्टेशन शामिल हैं। सभी मेट्रो स्टेशन महिला महापुरुषों के नाम से जाने जाने जाएंगे।
- इंदौर मेट्रो की लागत और विस्तार योजना
इंदौर मेट्रो के फर्स्ट फेज में ₹1,520 करोड़ खर्च हुए हैं। पूरी येलो लाइन परियोजना 31.32 किलोमीटर लंबी है, जिसकी अनुमानित लागत ₹7,500 करोड़ है। इसमें 22.62 किलोमीटर एलीवेटेड और 8.7 किलोमीटर भूमिगत मार्ग शामिल हैं। अभी 6 किमी के सुपर प्रायोरिटी कॉरिडोर पर मेट्रो शुरू हुई है। - मेट्रो परियोजना के अगला चरण में सुपर कॉरिडोर स्टेशन-2 से रेडिसन स्क्वायर तक विस्तारित किया जाएगा। जनवरी 2026 तक इसमें मेट्रो दौड़ाने का लक्ष्य है। इंदौर मेट्रो शहर के लिए महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगी। इससे न सिर्फ ट्रैफिक दबाव और प्रदूषण कम होगा, बल्कि आधुनिक और पर्यावरण-अनुकूल सार्वजनिक परिवहन से लोगों का जीवन आसान होगा।
इंदौर मेट्रो का किराया और परिचालन समय
- प्रारंभिक सप्ताह: यात्रा निःशुल्क।
- दूसरा सप्ताह: 75% छूट।
- तीसरा सप्ताह: 50% छूट।
- तीसरे महीने तक: 25% छूट।
- सामान्य किराया: ₹20 से ₹80 के बीच, यात्रा दूरी के अनुसार।
- परिचालन समय: सुबह 8 बजे से शाम 8 बजे तक, हर 30 मिनट पर एक ट्रेन।
इंदौर मेट्रो की टाइम लाइन
- 2019 में तत्कालीन मुख्यमंत्री कमलनाथ ने इंदौर मेट्रो परियोजना के लिए भूमिपूजन किया।
- 2021 में तत्कालीन सीएम शिवराज सिंह चौहान की देशरेख में निर्माण कार्य का शुरू हुआ।
- 2023 में सीएम मोहन यादव के कार्यकाल में इंदौर मेट्रो का पहला ट्रायल रन हुआ।
- 31 मई 2025 को प्रधानमंत्री के हाथों पहले चरण का शुभारंभ हुआ।
पहले दिन महिलाओं को समर्पित रही इंदौर मेट्रो
देवी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती पर इंदौर मेट्रो परियोजना महिलाओं को समर्पित रही। महिलाओं को नि:शुल्क यात्रा कराई गई। महिला स्टॉफ ने ही इसका संचालन किया। सभी स्टेशनों में सीसीटीवी निगरानी, महिला स्टाफ और लेडी गार्ड्स नियुक्त की गईं। महिलाओं ने इसे ऐतिहासिक उपलब्धि और नारी शक्ति और नए भारत की परिकल्पना की दिशा में मील का पत्थर बताया।
सीएम मोहन यादव ने दी बधाई
इंदौर मेट्रो के शुभारंभ समारोह में राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री तोखन साहू, नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। सीएम ने कहा, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समावेशन और तकनीकी उन्नति को साथ जोड़ते हुए इंदौर को भविष्य के स्मार्ट सिटी के रूप में स्थापित करने की दिशा में यह बड़ा कदम है।