PM Modi Bhopal Visit: 10 तस्वीरों में देखें PM मोदी का भोपाल दौरा...मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पहनाई पगड़ी

PM मोदी का भोपाल दौरा...मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पगड़ी पहनाई।
PM Modi Bhopal Visit : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार (31 मई 2025) को भोपाल में लोकमाता अहिल्याबाई महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन में भाग लिया। देवी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती पर आयोजित इस कार्यक्रम में उन्होंने डाक टिकट और सिक्का जारी किया। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पारंपरिक पगड़ी पहनकर पीएम मोदी का आत्मीय स्वागत किया। यहां देखें कार्यक्रम की प्रमुख तस्वीरें...।
पीएम मोदी के भोपाल दौरे की प्रमुख झलकियां
खुली जीप पर सवार होकर पहुंचे PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार सुबह 10:55 बजे भोपाल एयरपोर्ट पहुंचे। यहां से हेलीकॉप्टर के जरिए जंबूरी मैदान और फिर वहां से खुली जीप पर अभिवादन करते हुए कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। पीएम मोदी के साथ मुख्यमंत्री मोहन यादव और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भी मौजूद रहे।
CM ने मराठी पगड़ी पहनाकर किया स्वागत
भोपाल में लोकमाता देवी अहिल्या बाई महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मराठी (मलखंबा) पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। होलकर साम्राज्य की मोतियों से जड़ी यह पगड़ी मराठा संस्कृति और वीरता की प्रतीक है। इसे मराठा राजा और योद्धा ही धारण करते थे।
महासम्मेलन में भागीदारी
भोपाल के जंबूरी मैदान में आयोजित महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन में में 2 लाख से अधिक महिलाएं शामिल हुईं। सिंदूरी रंग की साड़ियों में आईं 15,000 से अधिक महिलाओं ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया। 'ऑपरेशन सिंदूर' की सफलता का प्रतीक था।
स्मारक डाक टिकट और सिक्का विमोचन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देवी अहिल्याबाई होलकर की स्मृति में विशेष डाक टिकट और ₹300 रुपए का सिक्का जारी किया।
विकास परियोजनाओं का उद्घाटन
प्रधानमंत्री ने इंदौर मेट्रो, सतना और दतिया हवाई अड्डों का वर्चुअल उद्घाटन किया। महिलाओं को पहली बार फ्लाइट और मेट्रो की यात्रा कराकर महिला सशक्तीकरण का संदेश दिया गया। पीएम मोदी ने कहा, महिलाओं को पहले नई तकनीक से दूर रखा जाता था, लेकिन नमो ड्रोन दीदी योजना से हजारों महिलाओं को सशक्त किया है।
प्रदर्शनी का किया अवलोकन
प्रधानमंत्री मोदी ने भोपाल के जंबूरी मैदान में ‘लोकमाता देवी अहिल्याबाई महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन’ के अवसर पर देवी अहिल्याबाई होलकर की जीवनयात्रा से संबंधित चित्रों और जानकारी पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस दौरान उनके साथ राज्यपाल मंगूभाई पटेल और मुख्यमंत्री मोहन यादव भी मौजूद रहे।
अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि
प्रधानमंत्री मोदी ने भोपाल में लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि कर और माला पहनाकर महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन का शुभारंभ किया। राज्यपाल मंगूभाई पटेल और मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी पुष्पांजलि अर्पित की।
पीएम मोदी और CM मोहन यादव में गुफ्तगू
भोपाल के जंबूरी मैदान में आयोजित लोकमाता अहिल्याबाई महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन की यह तस्वीर खूब वायरल हो रही है। पीएम मोदी और CM मोहन यादव कुछ गुफ्तगू कर रहे हैं। दोनों में कुछ बात होती है और फिर दोनों खिलखिलाकर हंस देते हैं।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच भव्य स्वागत
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में प्रधानमंत्री का जोशीला स्वागत हुआ। इस दौरान शहरभर में 200 से अधिक मंच बनाए गए थे। जहां से लोगों ने पुष्पवर्षा कर आत्मीय स्वागत किया। जनजातीय कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर अभिनंदन किया।
पुष्पक विमान की कलाकृति सौंपी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शनिवार को भोपाल में लोकमाता देवी अहिल्या बाई महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बैतूल जिले की भैरवा धातु शिल्प कला से बना पुष्पक विमान की कलाकृति सौंपी।
महिलाओं ने निकाली बाइक रैली
भोपाल में 'अहिल्या वाहिनी' नामक महिला बाइक रैली का आयोजन किया गया, जिसे मुख्यमंत्री मोहन यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।