पर्यावरण दिवस: औबेदुल्लागंज वन क्षेत्र में 24% बढ़ी हरियाली, 2 साल में लगाए 11 लाख पौधे

X
पर्यावरण दिवस, औबेदुल्लागंज वन क्षेत्र में 24% बढ़ी हरियाली, 2 साल में लगाए 11 लाख पौधे
पर्यावरण दिवस 2025 पर खुशखबरी: औबेदुल्लागंज वन क्षेत्र में 2 वर्षों में 24.42% हरियाली बढ़ी। 11 लाख पौधे लगाकर न केवल जंगल हरे-भरे हुए, बल्कि 4000 लोगों को रोजगार भी मिला। जानिए पूरी रिपोर्ट FSI डेटा के साथ।
भोपाल से लगे रायसेन जिले के लिए अच्छी खबर है। औबेदुल्लागंज वन क्षेत्र में हरियाली का रकबा लगातार बढ़ रहा है। पिछले तीन सालों में वन अधिकारी वन मंडल में 2000 हेक्टेयर रकबे में करीब 11 लाख पौधे लगाने का दावा कर रहे हैं। उचित देखभाल से ये पौधे अब एक से तीन साल के होकर न सिर्फ लहलहा रहे हैं बल्कि हरियाली भी बढ़ा रहे हैं।
वन मंडल लगभग 1600 स्क्वायर किलोमीटर क्षेत्र में फैला है, जहां सागौन, शीशम, बहेड़ा, आंवला, नीम, पीपल जैसे छोटे-बड़े लाखों पेड़ हैं। इन पेड़ों की बदौलत ही डिविजन में हरियाली है। वहीं, यदि पूरे जिले की बात करें तो हरियाली का रकबा 45% है। यानी औबेदुल्लागंज और रायसेन दोनों वन डिविजनों की हरियाली बढ़ाने में बराबर की हिस्सेदारी है।
