A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
भोपाल। भिंड में दर्दनाक मामला सामने आया है। पति ने बच्चों के सामने कुल्हाड़ी मारकर पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस उसे पकड़ने पहुंची तो कुएं में कूदकर जान दे दी। घटना मेहगांव थाना के बघौड़ा गांव की है। जानकारी के मुताबिक, विष्णु जादौन उर्फ मोनू (32) का पत्नी मोनिका जादौन (30) से झगड़ा हो गया था। रविवार तड़के साढ़े तीन बजे मोनू ने पत्नी पर हमला किया। आरोपी महिला को खींचकर छत पर ले गया और वहां रखी कुल्हाड़ी उठाकर कई वार किए। परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचते, तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। परिवार ने पुलिस को सूचना दी। बरही थाना पुलिस पहुंची तो आरोपी बाहर भागा। 50 मीटर दूरी पर स्थित कुएं में कूद गया। कुएं में गिरने से युवक की मौत हो गई।
बच्चे चीखते-रोते रहे लेकिन आरोपी ने एक नहीं सुनी
जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने छत पर चार-पांच बार पत्नी पर कुल्हाड़ी से वार किए। बच्चे भी वहां मौजूद थे। बच्चे मां को पिटता देख रोते-चीखते रहे। लेकिन आरोपी पत्नी पर वार करता रहा। महिला ने तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया। परिजन की सूचना पर जब पुलिस पहुंची तो घबराकर आरोपी भागा और कुएं में उसने छलांग लगा दी। पुलिस के सामने ही उसकी मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि मोनू जादौन पिछले कई दिन से तनाव में चल रहा था। वह मानसिक बीमारी से पीड़ित था। पति-पत्नी के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे हैं।
शहडोल में भाई ने बहन को छत से फेंका
शहडोल में भाई ने 11 साल की बहन को तीसरी मंजिल की छत से नीचे फेंक दिया। बच्ची को गंभीर अवस्था में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। बच्ची जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रही है। छत से फेंकने का कारण पता नहीं चल पाया है। आरोपी भाई को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पहले पीटा फिर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस का कहना है कि बच्ची के बयान के बाद ही मामले के कारण का पता चलेगा। आरोपी पुलिस की हिरासत में है।
