उमरिया की चंदिया तहसील में जमीन मामले को लेकर अधिवक्ता और तहसीलदार में विवाद हुआ, पुलिस बुलानी पड़ी, FIR दर्ज।

MP News: मध्यप्रदेश। जमीन से जुड़े मामले में अधिवक्ता और तहसीलदार के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि, पुलिस बुलानी पड़ी। तसीलदार ने अधिवक्ता के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज कराया है। यह केस उमरिया के चंदिया तहसील कार्यालय का है। 

बुलानी पड़ी पुलिस
बताया जा रहा है कि, मंगलवार को अधिवक्ता अंजनी द्विवेदी जमीन के काम के सिलसिले में तहसील कार्यालय गए थे। इसी दौरान उनकी तहसीलदार आशीष शर्मा से तीखी बहस हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि, तहसीलदार और अधिवक्ता आपस में चिल्ला-चिल्ला कर लड़ने लगे। कार्यालय में मौजूद कुछ लोगों ने मामला शांत करवाने की कोशिश की लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। पूरे कार्यलय में काम रुक गया और मामला शांत करवाने के लिए पुलिस बुलानी पड़ी।

शासकीय काम में बाधा डालने का आरोप
विवाद के बाद तहसीलदार आशीष शर्मा चंदिया थाने पहुंचे और अधिवक्ता के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। एएसपी ने बताया कि, अधिवक्ता अंजनी द्विवेदी पर शासकीय काम में बाधा डालने के साथ-साथ अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

यह भी पढ़ें: आउटसोर्स स्वास्थ्य कर्मियों का प्रदर्शन

यह भी पढ़ें: बेटे की हत्या के आरोप से महिला बरी, FIR और ट्रायल रद्द

यह भी पढ़ें: उज्जैन में शंकराचार्य मठ की बिल्डिंग सहित कई धर्मशालाओं पर चला बुलडोजर

यह भी पढ़ें: शादी के 15 साल बाद WhatsApp पर तीन तलाक

यह भी पढ़ें: धर्मांतरण गैंग पर सियासत तेज, BJP विधायकों में आक्रोश

शिकायत की इसलिए झूठा केस दर्ज
इधर शिकायत के बाद अधिवक्ता अंजनी द्विवेदी का बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा है कि, सभी आरोप झूठे हैं कोई मारपीट या विवाद नहीं हुआ था। राजस्व विभाग की मनमानी और फाइल अटकाने को लेकर उन्होंने शिकायत की थी इसलिए उनके खिलाफ झूठा केस दर्ज किया गया है।