Bhopal News: भोपाल कारावास में सजा काट रही महिला के जुड़वा नवजातों की मौत, कुछ मिनट पहले हुआ था जन्म  

Bhopal jail
X
MP के जेलों में मिलेगा पौष्टिक आहार, दूध-दही और छाछ लुत्फ उठाएंगे बंदी।
Bhopal News: भोपाल जेल में सजा काट रही महिला के नवजात जन्म के कुछ ही मिनटों के बाद इस दुनिया को छोड़ गए।

Bhopal News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के केंद्रीय कारागार में सजा काट रही एक गर्भवती महिला ने जुड़वा नवजातों को जन्म दिया, लेकिन दोनों ही नवजात जन्म के कुछ ही मिनटों बाद इस दुनिया को अलविदा कर गए। जेल प्रशासन ने महिला के प्रसव को लेकर इंतजाम भी किए इसके बावजूद भी नवजातों को बचाया नहीं जा सका।

सुल्तानिया अस्पताल में भर्ती कराया
महिला को प्रसव पीड़ा होने पर जेल के अधिकारियों ने तुरंत ही सुल्तानिया अस्पताल में भर्ती कराया। जहां महिला ने एक लड़का और एक लड़की को जन्म दिया। जन्म के कुछ ही मिनटों के अंदर इन दोनों नवजातों ने दम तोड़ दिया। जिस पर बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं, फिलहाल नवजातों के शवों को पीएम रिपोर्ट के लिए भेजा गया है।

महिला हत्या के मामले में दोषी
जानकारी के अनुसार महिला कैदी तामेश्वरी सांवरे पूर्व में सिंगरौली जेल में सजा काट रही थी। महिला को हत्या के मामले में दोषी पाया गया, जिसके बाद उसे कारावास की सजा दी गई। महिला तामेश्वरी सांवरे को सोमवार को प्रसव पीड़ा होने पर जेल प्रशासन ने इसका पूरा ख्याल रखते हुए उसे शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां तामेश्वरी ने दोनों नवजातों को जन्म दिया।

गांधी नगर थाना पुलिस की कार्रवाई
नवजातों की मौत के मामले में शहर की गांधी नगर थाना पुलिस की ओर से कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने शवों का मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए भेज दिया है। महिला तामेश्वरी की हालात खतरे से बाहर बताई जा रही है। महिला और नवजातों की मौत के मामले में फिलहाल जेल प्रशासन की ओर से कोई भी जानकारी अभी साझा नहीं की जा रही है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story