A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
भोपाल। फेसबुक पर MPEB के रिटायर्ड इंजीनियर की विदेशी लड़की से दोस्ती हो गई। लड़की की बातों में आकर इंजीनियर उसके जाल में फंसते चले गए। बिजनेस में मोटा मुनाफा कमाने के चक्कर में इंजीनियर 50 लाख रुपए की ठगी का शिकार हो गए। ठगी के बाद इंजीनियर पुलिस के पास पहुंचे तो मामला का खुलासा हुआ। घटना मध्यप्रदेश के ग्वालियर की है। इंजीनियर की शिकायत पर ग्वालियर क्राइम ब्रांच ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। क्राइम ब्रांच SP का कहना है कि यह ऑर्गेनाइज्ड क्राइम है। रिटायर्ड इंजीनियर ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पहले बातचीत फिर हो गई दोस्ती
क्राइम ब्रांच के मुताबिक, कैलाश विहार में रहने वाले विजय कुमार शर्मा छत्तीसगढ़ में एमपीईबी में इंजीनियर थे। रिटायरमेंट के बाद विजय ग्वालियर में रह रहे हैं। कुछ समय पहले सोशल मीडिया के माध्यम से रिटायर्ड इंजीनियर विजय कुमार की बातचीत डॉक्टर लौरा एल्विस नाम की लड़की से हुई। बातचीत दोस्ती में बदल गई।
इस तरह लौरा एल्विस की बातों में फंसते गए इंजीनियर
इंजीनियर को जब लड़की की बातों पर भरोसा होने लगा तो लौरा एल्विस ने फेसबुक पर चैटिंग के दौरान विजय को झांसे में लेने शुरू कर दिया। लड़की ने विजय को बताया कि वो इंग्लैंड में एक फार्मा कंपनी में काम करती है। कंपनी मोटापा कम करने की दवाई तैयार करती है। लौरा एल्विस ने विजस से कहा कि मोटापा कम करने की दवाई को तैयार करने में एक हर्बल प्रोडक्ट मिलाया जाता है, जो भारत समेत कुछ अन्य देशों में मिलता है। इसकी सप्लाई उनकी कंपनी को एक सप्लायर इंडिया में करता था, लेकिन उसकी डेथ हो गई है। इसलिए अभी नया सप्लायर ढूंढ़ रहे हैं।
कंपनी का सप्लायर बन बैठे रिटायर्ड इंजीनियर
लौरा एल्विस ने फिर विजय से कहा कि मोटा मुनाफा कमना है तो आप इस कंपनी में सप्लायर बन सकते हैं। इतना ही नहीं लड़की ने विजय से यह भी कहा कि इस काम में वो विजय की मदद करेगी। लौरा ने कहा जो रॉ मटेरियन कंपनी को चाहिए, वो हैदराबाद में मिलता है। पहले उसका सैंपल भेजना होगा। फिर कंपनी का एक आदमी भारत आकर देखेगा। पास हो जाने के बाद सप्लाई का काम विजय को दे दिया जाएगा।
फिर...लड़की की बातों में आकर कर दिया 50 लाख का ट्रांजेक्शन
लड़की की बातों में आकर विजय इस काम को करने के लिए तैयार हो गए। मोटे मुनाफे की लालच में आने के बाद विजय को कुछ समझ नहीं आया। महिला के कहने पर पहले विजय ने आठ लाख रुपए के सैंपल खरीदे। सैंपलों को दिल्ली में महिला द्वारा बताए गए व्यक्ति ने पास कर दिया। इसके बाद लॉरा एल्विस के कहने पर 40 और सैंपल विजय ने खरीदे। इसी तरह महिला के कहने पर रिटायर्ड इंजीनियर ने तकरीबन 50 लाख रुपए का ट्रांजेक्शन कर दिया, लेकिन इस बार कंपनी की तरफ से न तो कोई ऑर्डर मिला और न कोई रिप्लाई आया। तब विजय को पता चला कि ठगी हुई है।
