A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
भोपाल। मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड के बाइकिंग इवेंट 'क्वींस ऑन द व्हील्स' का फ्लैग ऑफ ट्राइबल म्यूजियम से हुआ। 25 महिला बाइक राइडर्स 1400 किमी के सफर पर निकलीं। देशभर की 25 महिला बाइक राइडर्स एमपी के पर्यटन स्थलों पर घूमेंगी। इस इवेंट में हैदराबाद, भुवनेश्वर, मुंबई, पुणे, नागपुर, उज्जैन, इंदौर, ग्वालियर, देवास आदि स्थानों से महिला राइडर्स भोपाल से सांची, चंदेरी, कुनो, ग्वालियर, ओरछा और खजुराहो जैसे प्रतिष्ठित स्थलों से गुजरेंगी। महिला दिवस के दिन 8 मार्च को भोपाल वापस लौटने पर समापन होगा।
ओरछा की राफटिंग और बेस्ट टूरिस्ट विलेज का भ्रमण करेंगी
महिला बाइकर्स चंदेरी के पास प्राणपुर में विकसित किए गए देश के पहले क्राफ्ट हैंडलूम टूरिज्म विलेज को भी देखेंगी। ओरछा की राफटिंग और बेस्ट टूरिस्ट विलेज लाड़पुरा खास का भ्रमण, कूनो नेशनल पार्क के पास विकसित कूनो फॉरेस्ट रिट्रीट में लग्जरी ग्लैम्पिंग का अनुभव लेंगी। अन्य मुख्य आकर्षणों में ऐतिहासिक शहर ग्वालियर, यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल खजुराहो और आदिवर्त राज्य संग्रहालय भी होगा।
महिलाएं समृद्ध विरासत, जीवंत संस्कृति और वन्यक्षेत्रों का अनुभव करेंगी
मप्र टूरिज्म बोर्ड के प्रबंध संचालक शिव शेखर शुक्ला ने बताया कि प्रदेश में महिलाओं के लिए सुरक्षित पर्यटन परियोजना का सुचारू संचालन किया जा रहा है। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए महिला बाइकर्स का यह आयोजन किया जा रहा है। राइडर्स इस दौरान मध्य प्रदेश की समृद्ध विरासत, जीवंत संस्कृति और अदम्य वन्यक्षेत्रों का अनुभव करेंगे। इस ट्रेल का उद्देश्य महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने और साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देते हुए मध्यप्रदेश को महिला यात्रियों के लिए एक सुरक्षित और सशक्त गंतव्य के रूप में स्थापित करना है।
जानें, कब, कहां पहुंचेंगी महिला बाइक राइडर्स
- 2 मार्च को भोपाल से सांची, विदिशा, मुगावली होते हुए चंदेरी पहुंचेंगी।
- 3 मार्च को चंदेरी से सफर की शुरुआत होगी। शिवपुरी, पोहरी होते हुए कूनो जाएंगी।
- 4 मार्च को कूनो से पोहरी, मोहना, ग्वालियर, मितावली, पढ़ावली होते हुए ग्वालियर पहुंचेंगी।
- 5 मार्च को ग्वालियर, दतिया, झांसी होते हुए ओरछा जाएंगी।
- 6 मार्च को ओरछा, निवाड़ी, बमीठा और खजुराहो रूट रहेगा।
- 7 मार्च को खजुराहो, छतरपुर, गुलगंज, बड़ा मलहरा बंड से सागर रूट रहेगा।
- 8 मार्च को सागर से सफर की शुरुआत। इसके बाद राइडर्स राहतगढ़, ग्यारसपुर, विदिशा बायपास, सांची होते हुए भोपाल आएंगी।
