MP Lok Sabha Election 2024: मध्यप्रदेश की 6 लोकसभा सीटों में 1.13 करोड़ मतदाता, कल करेंगे 88 प्रत्याशी के भाग्य का फैसला

MP Lok Sabha Election Phase 1 Voting: मध्य प्रदेश की 6 लोकसभा सीटों पर शुक्रवार 19 अप्रैल को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान है। मध्य प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनाव आयोग ने मतदान की तैयारियों से अवगत कराने प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है।
पहले चरण वाली MP की छह सीटों पर में प्रत्याशियों की स्थिति
| कुल प्रत्याशी | 88 |
| पुरुष प्रत्याशी | 81 |
| महिला प्रत्याशी | 7 |
| सर्वाधिक प्रत्याशी जबलुपर में | 19 |
| सबसे कम प्रत्याशी शहडोल में | 10 |
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि 19 अप्रैल को सुबह बालाघाट, छिंदवाड़ा, सीधी, शहडोल, मंडला और जबलुपर लोकसभा सीट की सभी पोलिंग बूथों में सुबह 7 बजे मतदाान शुरू होगा। इससे पहले डेढ़ घंटे पहले सुबह 5.30 बजे एजेंटों की उपस्थिति में मॉकपोल पोलिंग की प्रक्रिया की जाएगी।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, मध्यप्रदेश अनुपम राजन द्वारा लोकसभा निर्वाचन - 2024 अंतर्गत प्रथम चरण के मतदान के संबंध में भोपाल में प्रेस वार्ता #GeneralElections2024 #ChunavKaParv #DeshKaGarv https://t.co/nhVjEbkv3j
— Chief Electoral Officer, Madhya Pradesh (@CEOMPElections) April 18, 2024 मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि बालाघाट की बैहर, लॉजी और परसवाड़ा सहित तीन विधानसभा सीटों को छोड़कर सभी जगह मतदान शाम 6 बजे चलेगा। बैहर, लॉजी और परसवाड़ा नक्सल प्रभावित हैं, इसिलए यहां शाम 4 बजे ही मतदान समाप्त कर दिया जाएगा। जबलपुर और बालाघाट में इमरजेंसी से निपटने एयर एंबुलेंस की व्यवस्था भी की गई है।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि प्रथम चरण वाली छह सीटों पर 1 करोड़ 13 लाख 9 हजार 636 मतदाता हैं। इसमें 57 लाख 20 हजार 780 पुरुष और 55 लाख 88 हजार 669 महिला और 187 थर्ड जेंडर वोटर हैं। इन सीटों पर 100 प्लस मतदाना से 771, 18 से 19 साल क मतदाता 344244 और सर्विस वोटर 10582 हैं।
| कुल मतदाता | 1 करोड़ 13 लाख 9 हजार 636 |
| पुरुष मतदाता | 57 लाख 20 हजार 780 |
| महिला मतदाता | 55 लाख 88 हजार 669 |
| थर्ड जेंडर | 187 |
| 100 प्लस वोटर | 771 |
| 18 से 19 साल के मतदाता | 3 लाख 44 हजार 244 |
| सर्विस वोटर | 10582 |
| 20 से 29 साल के मतदाता | 26 लाख 54 हजार 434 |
| 85 साल से अधिक मतदाता | 46 हजार 463 |
| अप्रवासी मतदाता | 31 |
| दिव्यांग मतदाता | 1 लाख 42 हजार 10 |
मंडला-बालाघाट में महिला वोटर अधिक
6 सीट पर सर्वाधिक 21 लाख 1 हजार 811 मतदाता मंडला और सबसे कम 16 लाख 32 हजार 190 वोटर छिंदवाड़ा में है। आदिवासी बहुल्य मंडला और बालाघाट में महिला मतदाताओं की संख्या पुरुष की अपेक्षा अधिक है। मंडला में 10 लाख 51 हजार 542 महिला और 10 लाख 50 हजार 253 पुरुष जबकि, बालाघाट में 9 लाख 43 हजार 429 महिला और 9 लाख 30 हजार 208 पुरुष मतदाता हैं। यहां कुल मतदाता 18 लाख 73 हजार 653 हैं। जबलपुर में कुल मतदाता 18 लाख 96 हजार 346, शहडोल में 17 लाख 77 हजार 185 और सीधी में 20 लाख 28 हजार 451 हैं।
दिव्यांगों के लिए विशेष सुविधा
चुनाव आयोग ने पहली बार दृष्टिबाधित मतदाताओं के लिए ब्रेल वोटर गाइड, ब्रेल ईपीआईसी, डमी ब्रेल ईवीएम, बैलेट पेपर की सुविधा दी है। ताकि, दृष्टिबाधित मतदाता स्वयं मतदान कर सके। आयोग ने दिव्यांगजन के लिए सक्षम एप भी बनाया है। इसके जरिए वह मतदान के लिए व्हील चेयर और परिवहन सुविधा डिमांड कर सकते हैं। मतदान केंद्र पर वालंटियर्स तैनात किए जाएंगे, जो दिव्यांग और वरिष्ठ मतदाताओं की जरूरत अनुसार मदद करेंगे। हर पोलिंग बूथ में छाया-पानी का इंतजाम होगा।
18.46 करोड़ नकदी सहित 120.91 करोड़ की सामग्री जब्त
चुनाव आयोग ने 18 अप्रैल तक मध्य प्रदेश में 120.91 करोड़ की सामग्री जब्त की है। इसमें 18.46 करोड़ नकदी, 29.38 करोड़ की 19.45 लाख लीटर शराब, 9.96 करोड़ का 513.35 किलो सोना, 20.86 करोड़ का मादक पदार्थ और 42.25 करोड़ की अन्य सामग्री शामिल है।
