MP BJP News: मेयर, विधायक और नपाध्यक्ष को दी नसीहत; भाजपा ने पूर्व जिला अध्यक्ष को हटाया 

CM Mohan Yadav VD Sharma
X
अनुशासन का डंडा: BJP ने मेयर, विधायक और नपाध्यक्ष को दी नसीहत; पूर्व जिला अध्यक्ष को हटाया।
MP BJP News: मध्य प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा ने प्रदीप पटेल, प्रीतम लोधी, संगीता तिवारी और गीता अग्रवाल को अनुशासन में रहने की नसीहत दी है।

MP BJP News: मध्य प्रदेश भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) ने अनुशासनहीन नेताओं को सख्त संदेश दिया है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह और संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने ऐसे नेताओं को भोपाल तलब कर अनुशासन के दायरे में रहने की नसीहत दी है। इस दौरान सतना के पूर्व जिला अध्यक्ष सतीश शर्मा को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया।

सतीश शर्मा के खिलाफ महिला पत्रकार ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। महिला ने उनके खिलाफ अश्लील तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल करने और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

भोपाल तलब किए गए थे यह नेता
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा मऊगंज विधायक प्रदीप पटेल, पिछोर MLA प्रीतम लोधी, सागर की महापौर संगीता तिवारी और देवास की महापौर गीता अग्रवाल को पार्टी कार्यालय बुलाया था। पिछोर विधायक प्रीतम लोधी और संगीता तिवारी भोपाल नहीं पहुंचीं। उन्हें नोटिस जारी हो सकता है।

बिना अनुमति बदली PIC-MIC
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने बीना नगर पालिका की अध्यक्ष लता सकवार से भी बात की है। उन्होंने पीआईसी भंग कर नई नियुक्तियां की हैं। सागर महापौर संगीता तिवारी ने संगठन से अनुमति लिए बिना मेयर-इन-काउंसिल (एमआईसी) में फेरबदल कर दिया। देवास महापौर गीता अग्रवाल को एमआईसी बदलने की नसीहत दी गई है।

गिरफ्तारी देने थाने पहुंचे विधायक
मऊगंज विधायक प्रदीप पटेल को भी बुलाकर फटकार लगाई गई है। उन्होंने पार्टी का अनुशासन को कई बार तोड़ा है। हाल ही वह अपनी गिरफ्तारी देने थाने पहुंच गए थे। पार्टी ने प्रदीप पटेल को नसीहत दी है कि ऐसा कोई भी कदम न उठाएं, जिससे सरकार और संगठन की छवि खराब हो।

ऊर्जा मंत्री और शिवपुरी एसपी पर सवाल
विधायक प्रीतम लोधी शनिवार को पार्टी कार्यालय नहीं आ सके। पार्टी ने उन्हें भी फोन पर नसीहत दी। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर को उन्होंने 'लट्टू मंत्री' कहा था। शिवपुरी एसपी पर भी कई गंभीर आरोप लगाए हैं। संगठन ने उन्हें अपनी बात पार्टी फोरम रखने की नसीहत दी है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story