A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
भोपाल। दिल्ली में कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक चल रही है। मध्यप्रदेश की बची 18 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा चल रही है। सूत्रों के मुताबिक, राजगढ़ से दिग्विजय सिंह चुनाव लड़ सकते हैं। गुना से सिंधिया के खिलाफ पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव को प्रत्याशी बनाया जा सकता है। इंदौर से अक्षय कांती बम का नाम तय हुआ है। रतलाम सीट से कांतिलाल भूरिया चुनावी मैदान में उतरेंगे। हालांकि कांग्रेस ने अभी किसी भी नाम का ऐलान नहीं किया है। खबर मिली है कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार चुनाव नहीं लड़ेंगे।
इन सीटों पर इनके नाम तय
सागर से गुड्डू राजा बुंदेला, जबलपुर से लखन घनघोरिया, नर्मदापुरम से संजय शर्मा, दमोह से रंजीता गौरव पटेल, रीवा से नीलम अभय मिश्रा, शहडोल से फुंदेलाल सिंह मार्को, रतलाम-झाबुआ से कांतिलाल भूरिया, बालाघाट से हिना कांवरे, भोपाल से अरुण श्रीवास्तव, विदिशा से देवेंद्र पटेल और उज्जैन से महेश परमार के नाम पर फाइनल मुहर लग सकती है। सूत्रों के कहना है कि ये नाम लगभग तय हैं।
छह सीटों पर 19 अप्रैल को मतदान
| तारीख | सीट | सीट का नाम |
| 19 अप्रैल 2024 | 6 | सीधी, शहडोल, जबलपुर मंडला, बालाघाट और छिंदवाड़ा |
| 26 अप्रैल 2024 | 7 | टीकमगढ़, दमोह, खजुराहो सतना, रीवा, होशंगाबाद और बैतूल |
| 7 मई 2024 | 8 | मुरैना, भिंड, ग्वालियर, गुना सागर, विदिशा, भोपाल और राजगढ़ |
| 13 मई 2024 | 8 | देवास, उज्जैन, मंदसौर, रतलाम धार, इंदौर, खरगोन और खंडवा |
भाजपा सभी 29 सीटों पर उतार चुकी उम्मीदवार
| लोकसभा सीट | बीजेपी प्रत्याशी | कांग्रेस प्रत्याशी |
| विदिशा | शिवराज सिंह चौहान | घोषित नहीं |
| खजुराहो | वीडी शर्मा | घोषित नहीं |
| गुना | ज्योतिरादित्य सिंधिया | घोषित नहीं |
| भोपाल | आलोक शर्मा | घोषित नहीं |
| सतना | गणेश सिंह | सिद्धार्थ कुशवाहा |
| मुरैना | शिवमंगल सिंह तोमर | घोषित नहीं |
| भिंड | संध्या राय | भिंड फूल बरैया |
| ग्वालियर | भारत सिंह कुशवाह | घोषित नहीं |
| सागर | डॉ. लता वानखेड़े | घोषित नहीं |
| टीकमगढ़ | डॉ. वीरेंद्र खटीक | पंकज अहिरवार |
| दमोह | राहुल लोधी | घोषित नहीं |
| रीवा | जनार्दन मिश्रा | घोषित नहींं |
| सीधी | डॉ. राजेश मिश्रा | कमलेश्वर पटेल |
| शहडोल | हिमाद्री सिंह | घोषित नहीं |
| जबलपुर | आशीष दुबे | घोषित नहीं |
| मंडला | फग्गन सिंह कुलस्ते | ओमकार सिंह मरकाम |
| नर्मदापुरम | दर्शन सिंह चौधरी | घोषित नहीं |
| राजगढ़ | रोड़मल नागर | घोषित नहीं |
| देवास | महेंद्र सिंह सोलंकी | राजेंद्र मालवीय |
| मंदसौर | सुधीर गुप्ता | घोषित नहीं |
| रतलाम | अनीता नागर सिंह चौहान | कांतिलाल भूरिया |
| खरगोन | गजेंद्र पटेल | घोषित नहीं |
| खंडवा | ज्ञानेश्वर पाटिल | पोरलाल खरते |
| बैतूल | दुर्गादास उईके | रामू टेकाम |
| इंदौर | शंकर लालवानी(सांसद) | घोषित नहीं |
| छिंदवाड़ा | विवेक साहू बंटी | नकुलनाथ(सांसद) |
| धार | सावित्री ठाकुर(सांसद) | घोषित नहीं |
| उज्जैन | अनिल फिरोजिया(सांसद) | घोषित नहीं |
| बालाघाट | डॉ. भारती पारधी | घोषित नहीं |
