A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
भोपाल। मध्यप्रदेश में लोकसभा की 29 में से 10 सीटों पर कांग्रेस ने अभी उम्मीदवार घोषित किए हैं। बची 18 सीटों पर गुरुवार यानी आज टिकट घोषित होने की पूरी संभावना है। दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय में दोपहर 3:30 बजे से सीईसी की बैठक होगी। बैठक में एमपी की बची 18 सीटों पर चर्चा की जाएगी। बता दें कि 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान होगा। सीधी, शहडोल, मंडला, बालाघाट, छिंदवाड़ा सीट पर पहले चरण में मतदान होना है।
इन दिग्गजों को लोकसभा के रण में उतारे की चर्चा
सूत्रों के मुताबिक, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने स्क्रीनिंग कमेटी के सामने अनौपचारिक चर्चा में प्रस्ताव रखा है। उमंग ने पीसीसी चीफ जीतू पटवारी को इंदौर से, पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह को गुना, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह को सतना, पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह को राजगढ़ से, पूर्व केन्द्रीय मंत्री अरुण यादव को खंडवा या गुना में से किसी एक सीट पर उतारने की मांग रखी है।
11 सीटों पर ये नाम लगभग तय
11 सीटों पर सिंगल नामों पर चर्चा हुई है। माना जा रहा है कि ये नाम लगभग तय हैं। बालाघाट से हिना कांवरे, झाबुआ से कांतिलाल भूरिया, जबलपुर से लखन घनघोरिया, दमोह से रंजीता गौरव पटेल, रीवा से नीलम अभय मिश्रा, उज्जैन से महेश परमार, विदिशा से देवेंद्र पटेल, भोपाल से अरुण श्रीवास्तव, नर्मदापुरम से संजय शर्मा, शहडोल से फुंदेलाल सिंह मार्को और सागर से गुड्डू राजा बुंदेला का नाम लगभग तय है।
इन सीटों पर दो से इससे ज्यादा दावेदार
इंदौर से अक्षय कांति बम का नाम लगभग तय है लेकिन जीतू पटवारी के नाम पर भी चर्चा हो रही है। खंडवा से पूर्व केन्द्रीय मंत्री अरुण यादव लगभग तय है। लेकिन अरुण ने गुना ने चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है। मुरैना से जौरा विधायक पंकज उपाध्याय और पूर्व विधायक सत्यपाल सिंह (नीटू) सिकरवार के नाम मुख्य दावेदारों में शामिल हैं। जसवीर सिंह गुर्जर और बैजनाथ कुशवाह के नाम की र भी चर्चा है।
यहां से इनके नामों पर चल रहा मंथन
राजगढ़ से पूर्व विधायक रामचंद्र दांगी का नाम तय माना जा रहा है। यहां से जयवर्धन सिंह का नाम भी चर्चा में है। गुना से राव यादवेन्द्र सिंह यादव का नाम आगे है। दिग्विजय सिंह और अरुण यादव के नाम पर विचार हो सकता है। ग्वालियर से पूर्व मंत्री लाखन सिंह यादव के साथ ही पूर्व सांसद रामसेवक गुर्जर और पूर्व विधायक प्रवीण पाठक के नामों पर मंथन चल रहा है। मंदसौर से पूर्व विधायक नंदकिशोर पटेल और दिलीप सिंह गुर्जर दावेदारी कर रहे हैं।
