A PHP Error was encountered

Severity: Warning

Message: Undefined variable $summary

Filename: widgets/story.php

Line Number: 3

Backtrace:

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler

File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view

File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme

File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp

File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को मध्यप्रदेश की 29 लोकसभा सीटों में से 24 पर प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। उम्मीदवारों के नाम सामने आने के बाद एमपी में घमासान शुरू हो गया है। ग्वालियर में रविवार को भाजपा के संभागीय कार्यालय के सामने कार्यकर्ताओं के दो गुट भिड़ गए। सड़क पर एक-दूसरे के बीच जमकर लात-घूंसे चले। एक गुट ने दूसरे पर पिस्टल से फायर कर दिया। एक कार्यकर्ता को सीने के ऊपर गोली लगी है। पुलिस ने हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि घायल के बयान होने के बाद केस दर्ज किया जाएगा। 

कार्यकर्ताओं से भेंट करने पहुंचे थे भारत सिंह 
जानकारी के मुताबिक, ग्वालियर लोकसभा सीट से भाजपा ने पूर्व मंत्री भारत सिंह कुशवाह को टिकट दिया है। रविवार दोपहर 12 बजे भारत सिंह संभागीय कार्यालय में कार्यकर्ताओं से भेंट करने पहुंचे थे। भारत अंदर वरिष्ठ नेताओं से चर्चा कर रहे थे। बाहर उनके समर्थक एकत्रित हो गए थे। समर्थकों में सिरोल के रहने वाले रुस्तम सिंह गुर्जर और गिरगांव के रहने वाले धर्मेन्द्र सिंह गुर्जर भी शामिल थे। कुछ देर बाद भारत सिंह समर्थकों का अभिवादन स्वीकारने के बाद गाड़ी से चले गए।

गोली की आवाज सुनकर पुलिस पहुंची, रुस्तम को किया गिरफ्तार
भारत सिंह के जाने के बाद रुस्तम सिंह और धर्मेंद्र सिंह गुर्जर में किसी बात को लेकर बहस हो गई। बात बढ़ने पर दोनों पक्षों में सड़क पर ही मारपीट हो शुरू हो गई। इसी बीच, रुस्तम गुर्जर ने पिस्टल से फायर कर दिया। गोली के छर्रे धर्मेंद्र सिंह के सीने पर दो जगह लगे हैं। गोली चलने की आवाज सुनकर जनकगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। रुस्तम सिंह गुर्जर को हिरासत में लिया। उसके पास से पिस्टल भी बरामद की गई है। घायल धर्मेन्द्र को जेएएच हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि पिस्टल का लाइसेंस नहीं है।