लोकसभा चुनाव 2024: बसपा के स्टार प्रचारकों में पूर्व BJP जिलाध्यक्ष और पूर्व विधायक सहित 40 नेता, मायावती-आकाश आनंद भी करेंगे सभाएं

BSP List
X
BSP List
BSP star campaigner for Lok Sabha Election: बहुजन समाज पार्टी  के स्टार प्रचारकों में मायावती, आकाश आनंद, नारायण त्रिपाठी और भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सहित 40 नेताओं के नाम शामिल हैं।

BSP star campaigner for Lok Sabha Election: बहुजन समाज पार्टी ने मध्यप्रदेश की 29 लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रचार के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। इसमें पूर्व मंत्री रुस्तम सिंह, छतरपुर के पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष घासीराम पटेल व पूर्व विधायक नारायाण त्रिपाठी सहित 40 नेताओं के नाम शामिल हैं।

बहुजन समाज पार्टी के स्टार प्रचारकों की सूची में पूर्व सांसद डॉ. रामलखन सिंह कुशवाहा, पूर्व विधायक संजीव कुशवाहा और रामबाई सिंह के साथ सतना के रत्नाकर चतुर्वेदी और सुभाष शर्मा डोली भी शामिल हैं। 40 स्टार प्रचारकों की सूची में UP की पूर्व CM और पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती, नेशनल कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद, राज्यसभा सांसद रामजी गौतम और रमाकांत पिप्पल भी शामिल हैं।

सपा, बसपा और भाजपा से विधायक रहे नारायण
बहुजन समाज पार्टी ने दो दिन पहले पार्टी ज्वाइन करने वाले मैहर के पूर्व विधायक नारायण त्रिपाठी को भी लोकसभा के लिए स्टार प्रचार बनाया है। नारायण 2003 में सपा के सिम्बल पर पहली बार विधायक निर्वाचित हुए थे। 2008 का चुनाव हार गए। 2013 में कांग्रेस के सिम्बल से विधायक चुने गए, लेकिन 2014 के लोकसभा चुनाव से ठीक पहले भाजपा ज्वाइन कर ली थी। 2016 के उपचुनाव और फिर 2018 में भाजपा के सिम्बल पर विधायक बने, लेकिन 2023 में विंध्य जनता पार्टी बनाकर मैहर से छठवीं बार विधानसभा चुनाव लड़े, लेकिन हार गए।

विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा छोड़कर आए थे यह नेता
नारायण के अलावा बसपा ने छतरपुर से भाजपा के जिलाध्यक्ष रहे घासीराम पटेल, मुरैना से भाजपा विधायक और शिवराज सरकार में मंत्री रहे रुस्तम सिंह, भिंड के पूर्व विधायक संजीव कुशवाहा, सतना से भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष रहे रत्नाकर चतुर्वेदी, सुभाष शर्मा डोली को भी स्टार प्रचारक बनाया है। यह सभी नेता विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा छोड़कर बहुजन समाज पार्टी की सदस्यता ली थी।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story