A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
Madhya Pradesh Today News Hindi: देश का दिल कहें जाने वाले एमपी की सियासी हलचल और प्रदेश की अनगिनत छोटी-बड़ी खबरें रोज़ाना हमारी ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'एमपी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार की दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए, समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और एमपी की हर खबर से अपनी जानकारी को बढ़ाएं।
मध्य प्रदेश की ताजा खबरें; MP Live Update
-
विक्रम विश्वविद्यालय के कुलगुरु बने अर्पण भारद्वाज
राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने प्रो. अर्पण भारद्वाज को विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन का कुलगुरू नियुक्त किया है। प्रो. भारद्वाज वर्तमान में माधव-विज्ञान महाविद्यालय उज्जैन के प्रभारी प्रचार्य हैं। वह कार्यभार ग्रहण करने से चार वर्ष की अविध अथवा 70 वर्ष की आयु (जो भी पूर्वतर हो) तक कुलगुरु की यह जिम्मेदारी संभालेंगे। -
खंडवा में मेडिकल स्टूडेंट की मौत
खंडवा में बुधवार रात हुए हादसे में मेडिकल स्टूडेंट की मौत हो गई। जबकि, उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया है। इंदौर में उसका उपचार चल रहा है। मेडिकल स्टूडेंट हिमांशु जमरे को भी गंभीर हालत में इंदौर रेफर किया गया था, लेकिन गुरुवार तड़के उसने दम तोड़ दिया। अनियंत्रित कार ने उन्हें टक्कर मारी थी। - शक्ति-आराधना का पर्व शुरू
शक्ति-आराधना का पर्व नवरात्रि गुरुवार से शुरू हो गया। गुरुवार सुबह से देवी मंदिरों में देवी भक्तों की तांता लगा हुआ है। भोपाल समेत समूचे प्रदेश में मां दुर्गा के भव्य दरबार सजाए गए हैं। कुछ भक्त 9 दिन का व्रत कर माता रानी की उपासना कर रहे तो कुछ ने घरों में घट स्थापना और जवारे बुवाए हैं। - मुख्य सचिव अनुराग जैन ने संभाला पदभार
आईएएस अधिकारी अनुराग जैन मध्य प्रदेश का नए मुख्य सचिव बनाए गए हैं। गुरुवार को मंत्रालय पहुंचकर उन्होंने पदभार संभाल लिया। मंत्रालय में नए सीएस का अधिकारी कर्मचारियों ने आत्मीय स्वागम किया।CS Anurag Jain - CM मोहन यादव हरियाणा में करेंगे रोड-शो
मुख्यमंत्री मोहन यादव गुरुवार को चुनाव-प्रचार के लिए हरियाणा जाएंगे। सीएम दोपहर 12.10 बजे झज्जर जिले के मातनहेल और 1.45 बजे भिवानी के लोहानी और तोशाम में रोड-शो करेंगे।
यह भी पढ़ें: Bhopal Today News 3 October: भोपाल की 20 कॉलोनियों में बिजली कटौती, भारत भवन में 'कर्णभारम्' का मंचन
- मोहन कैबिनेट अगली बैठक दमोह में
मोहन सरकार की डेस्टिनेशन कैबिनेट पॉलिटिक्स का अगला पड़ाव दमोह का सिंग्रामपुर बनने जा रहा है। यहां नवरात्रि के तीसरे दिन 5 अक्टूबर को कैबिनेट बैठक होगी। इसमें बुंदेलखंड के विकास की योजनाओं को हरी झंडी दी जाएगी। सिंग्रामपुर में पर्यटन विकास के प्रोजेक्ट भी मंजूर किए जा सकते हैं। वूमेन सेफ्टी से जुड़े मुद्दे पर भी फैसला संभव है।
