मध्यप्रदेश। एक अपराधी जो कई बार जेल जा चुका है। कुख्यात गैंगस्टर में उसका नाम मशहूर है। उसकी मंदिर के गर्भगृह में फ्री एंट्री है। यहां खजराना गणेश मंदिर की बात की जा रही है। यूं तो मंदिर के गर्भगृह में आमजन का प्रवेश वर्जित है लेकिन कुख्यात गैंगस्टर्स के लिए एंट्री फ्री है। गैंगस्टर सतीश भाऊ ने इस मंदिर में वीआईपी बनकर एंट्री ली, गर्भगृह में गया और पूजा-पाठ का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर भी किया।
सोशल मीडिया पर डाले वीडियो
बताया जा रहा है कि, गैंगस्टर सतीश भाऊ अपने परिवार के साथ मंदिर आया था। उसके साथ कई अन्य लोग भी मौजूद थे। सभी ने मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश किया और वीडियो बनाईं। ये वीडियो अलग-अलग सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर भी किए गए। गैंगस्टर सतीश भाऊ ने मंदिर के गर्भगृह में लंबी पूजा करवाई। इस दौरान उसकी सुरक्षा के लिए मौजूद लोग गर्भगृह के बाहर नजर बनाए हुए थे।
इस वजह से आया था मंदिर
बता दें कि, गैंस्टर सतीश भाऊ की खजराना मंदिर में आने के पीछे के विशेष वजह थी। वो अपनी पत्नी के साथ शिवाजी जयंती महोत्सव का निमंत्रण देने मंदिर आया था। नेहरू नगर स्टेडियम में शिवजी जयंती महोस्तव का आयोजन 19 फरवरी को किया जा रहा है। इस आयोजन का निमंत्रण गैंस्टर सतीश भाऊ ने भगवान के चरणों में रखा था।
वीआईपी कल्चर पर सवाल
बता दें कि, इसके पहले विधायक गोलू शुक्ला के बेटे-बहु का वीडियो सामने आया था जब उन्होंने मंदिर के गर्भगृह में वर मालाओं की अदाला बदली की थी। वीडियो को देखकर तब कई लोगों ने वीआईपी कल्चर पर सवाल उठाए थे। सतीश भाऊ मामले पर फिलहाल मंदिर प्रशासन ने इस मामले पर किसी तरह का बयान नहीं दिया है।
