A PHP Error was encountered
Severity: Warning
Message: Undefined variable $summary
Filename: widgets/story.php
Line Number: 3
Backtrace:
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/mobile/widgets/story.php
Line: 3
Function: _error_handler
File: /content/websites/front-hbm/application/views/themes/amp/story.php
Line: 39
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 507
Function: view
File: /content/websites/front-hbm/application/libraries/Sukant.php
Line: 341
Function: loadAmpTheme
File: /content/websites/front-hbm/application/controllers/Content.php
Line: 303
Function: contentStorypageAmp
File: /content/websites/front-hbm/index.php
Line: 319
Function: require_once
मध्यप्रदेश। जबलपुर के शिव मंदिर में अशोभनीय हरकत करने वाले मुस्लिम युवक का समाज ने बहिष्कार कर दिया है। मुस्लिम समाज ने हिन्दू - मुस्लिम भाईचारे को बचाए रखने के लिए पुलिस को ज्ञापन सौंप आरोपी के खिलाफ सख्त एक्शन लेने की मांग की है। आरोपी ने शिव मंदिर में अशोभनीय काम किया था जिसके बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गई थी।
मुस्लिम धर्मगुरुओं ने कृत्य की घोर निंदा करते हुए युवक को समाज से निकाल देने की बात कही है। आरोपी की हरकत के बाद हिन्दू संगठनों ने कड़ा विरोध किया था। हिन्दू समाज के द्वारा मंदिर का शुद्धिकरण भी किया गया था।
ऐसी हरकत स्वीकार नहीं
यह मामला गढ़ा थाना क्षेत्र के सिंगरहा मोहल्ले का है। यहां के एक मंदिर में काजी मोहल्ले के रहने वाले मोहम्मद रिजवान उर्फ रिज्जू भूरा ने मंदिर में गलत हरकत की थी। इस मामले पर मुस्लिम समाज के लोगों का कहना है कि, नशे में या किसी भी परिस्थिति में धार्मिक स्थल पर अशोभनीय हरकत न केवल कानूनन अपराध है बल्कि इस्लाम की शिक्षाओं के भी विरुद्ध है। ऐसी हरकत को किसी भी तरह स्वीकार नहीं किया जाएगा। पुलिस को ऐसी कार्रवाई करनी चाहिए कि, भविष्य में कोई इस तरह की हरकत न करे।
आरोपी गिरफ्तार
आरोपी, मंदिर में अशोभनीय हरकत करने के बाद वहीं लेट गया था। लोगों ने उसे देखा तो उसकी जमकर पिटाई कर दी। कुछ लोगों ने बीचबचाव कर पुलिस को मामले की सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। स्थानीय लोगों ने मंदिर की पवित्रता बनाये रखने के लिए शुद्धिकरण किया। पुलिस का कहना है कि, मामले की जांच जारी है। फिलहाल इलाके में शांति की स्थिति है। जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
