ICAI CA Result: चार्टर्ड अकाउंटेंट का रिजल्ट जारी, भोपाल की मैरिट लिस्ट में लड़कियों ने मारी बाजी  

ICAI CA Result Bhopal Merit List Girls in Top 5
X
बाएं हर्षिता पारवानी, माता पिता के साथ प्राची पुरोहित और दाएं महक शुक्ला
ICAI CA Result: चार्टर्ड अकाउंटेंट परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया है। भोपाल की मैरिट लिस्ट में लड़कियों ने बाजी मार ली है।

भोपाल (आशीष नामदेव): चार्टर्ड अकाउंटेंट परीक्षा (ICAI- The Institute of Chartered Accountants of India) का रिजल्ट शुक्रवार को जारी किया गया। इसमें भोपाल की मैरिट लिस्ट में टॉप-5 में भोपाल की लड़कियों ने बाजी मारी है। टॉप-5 में पांचों लड़कियां ही है, जिन्हें सीए का मुकाम हासिल कर लिया है। सफल स्टूडेंट्स से हरिभूमि ने खास बातचीत की। जाना कि उन्होंने किस तरह तैयारी की थी।

थक जाने के बाद ब्रेक में मम्मी-पापा से करती थी बात
भोपाल में पहला स्थान पाने वाली हर्षिता पारवानी बताती है कि मैंने ऑनलाइन क्लास भी की थी। 12 घंटे रोजाना पढ़ाई किया करती थी। सोशल मीडिया से मैं पहले से ही दूर हूं। मुझे पढ़ाई के दौरान परिवार ने बहुत सपोर्ट रहा है। ब्रेक में मम्मी पापा से बातचीत की और टीवी देखती थी।

पढ़ाई के दौरान फेस्टिवल और पार्टी को भी छोड़ा
भोपाल में दूसरा स्थान हासिल करने वाली महक शुक्ला बताती है कि उन्होंने रोजाना 12-14 घंटे पढ़ाई की। इस दौरान उन्होंने कई फेस्टिवल, पार्टी छोड़ दिया, क्योंकि वो पढ़ाई को ही महत्व देती थी। वह सकारात्मक सोच के साथ पढ़ाई करती रही और इस रैंक को हासिल कर पाई हैं। इसमें परिवार और दोस्तों ने बहुत सपोर्ट किया है।

12 घंटे की पढ़ाई और सोशल मीडिया से बनाई थी दूरी
भोपाल में तीसरा स्थान पाने वाली प्राची पुरोहित बताती हैं कि उन्होंने पढ़ाई के दौरान सोशल मीडिया से दूरी बनाई, क्योंकि वो रोजाना 12 घंटे तक पढ़ाई करती थी। इसमें उनके परिवार का बहुत योगदान है। साथ ही वो आत्मविश्वास के साथ अपनी पढ़ाई को सेल्फ स्टेडी के साथ करती रही थी।

भोपाल की मैरिट लिस्ट

क्रमांक नाम अंक प्रतिशत
1. हर्षिता पारवानी 403/600 67.17
2. महक शुक्ला 385/600 64.17
3. प्राची पुरोहित 383/600 63.83
4. संजना ठाकुर 364/600 60.67
5. सौम्या मोटवानी 359/600 59.83
WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story